फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की बेहतर धुलाई के लिए आजमाएं ये नुस्खे, खराब नहीं होगा फेब्रिक

Sat, 27 Feb 2021 02:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गलत धुलाई के कारण अच्छे कपड़ों पर दूसरे कपड़ों का रंग लग जाता है - फोटो : Social Media

कपड़ों की ठीक तरह से सफाई हो इसके लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। मशीन पर लोड से लेकर दाग निकालने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए यह जान लेना जरूरी है। कई बार गलत धुलाई के कारण अच्छे कपड़ों पर या तो दूसरे कपड़ों का रंग लग जाता है या वे खराब हो जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए किस तरह आप अपने कपड़ों की बेहतर ढंग से धुलाई कर सकते हैं।

  

 



 
 
विज्ञापन

2 of 6
कपड़ों की धुलाई ठीक से नहीं हो पाती है - फोटो : Social media

मशीन पर लोड
यदि आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं तो उसे पूरी तरह भरने या सिर्फ़ एक या दो कपड़े उसमें धोने से बचें। ध्यान रखें कि मशीन की जितनी क्षमता है उसका 80 प्रतिशत उसे लोड करें। मशीन पर अत्यधिक भार के कारण कपड़ों की धुलाई ठीक से नहीं हो पाती है।साथ ही बहुत कम कपड़े मशीन में डालना भी आपके कपड़ों को ख़राब कर सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 6
ज्यादा गर्म पानी फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है - फोटो : Pixabay

पानी का तापमान
मशीन में तापमान सेट करने का विकल्प मौजूद हो तो कपड़ों को 104 डिग्री फेरेनहाइट-140 डिग्री फेरेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस-60 डिग्री सेल्सियस) पर धोएं जिससे कपड़ों में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन न बचे और सारी धूल भी निकल जाए और ठंडे पानी में बेडशीट्स और टॉवेल आदि के बैक्टीरिया और धूल के कण निकल नहीं पाते हैं, वहीं ज्यादा गर्म पानी फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है।


 

4 of 6
90 एमएल वाइट विनेगर इसमें मिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया

साथ में ये मिलाएं
कंडीशनर फैब्रिक के साथ मिलकर उन्हें और सख्त बना सकते हैं। इसके स्थान पर वाइट विनेगर का उपयोग करें। कपड़े धोते समय करीब 90 एमएल वाइट विनेगर इसमें मिलाएं जिससे कपड़े नर्म रहेंगे और पाउडर के दाग भी छूट जाएंगे।

विज्ञापन

5 of 6
बेकिंग सोडा का उपयोग करके दूर कर सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

दाग हटाने के लिए
ताजा तेल के दाग़ों को हटाने के लिए दाग पर कोई भी आर्टिफिशियल स्वीटनर या स्टार्च को उस पर छिड़क दें और फिर कपड़े को धो लें। सफेद कपड़ों पर से मीठी चीज़ के दाग़ हटाने के लिए उसे पहले किसी भी वॉशिंग एजेंट के साथ 104 डिग्री फेरेनहाइट पर धोएं। उसके बाद उसे कई बार ब्लीच से धोएं। सफेद कपड़ों पर यदि पीलापन आ जाए या उसमें से दुर्गंध आने लगे तो उसे बेकिंग सोडा का उपयोग करके दूर कर सकते हैं। वॉशिंग पाउडर में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं और कपड़े को गर्म पानी से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफेद कपड़ों के साथ सिर्फ सफेद कपड़े ही हों - फोटो : social media

सफेद के साथ सिर्फ सफेद
सफेद कपड़ों के साथ सिर्फ़ सफेद कपड़े ही गलाएं। हल्के रंग के कपड़े भी रंग छोड़ सकते हैँ इसलिए इस बात का विशेष ख्याल रखें कि सफेद कपड़ों के साथ सिर्फ सफेद कपड़े ही हों। यदि सफेद कपड़ों को ब्लीच में गला रहे हैं तो सिर्फ सूती कपड़ों को ही गलाएं। क्योंकि कुछ फैब्रिक्स पर क्लोरीन ब्लीच विपरीत असर कर सकता है और कपड़े को हमेशा के लिए खराब कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें