आजकल अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना बहुत मुश्किल काम बनता जा रहा है। हर महिला और पुरूष रोज-रोज के घर के झगड़े से परेशान है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है। तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी बातें जो आपको और आपके पार्टनर को खुश रख सकती हैं।
विज्ञापन
बनाना चाहते हैं अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशहाल, तो ध्यान रखिए ये बातें!
2 of 7
- फोटो : Getty Images
सबसे पहला काम घर के कामकाज बांटने का करें। ये फैसला करें कि आपको और आपके पार्टनर को क्या काम करना पसंद है? जैसे अगर आपको खाना बनाना अच्छा लगता है तो आप वो काम करिए, और अपने पार्टनर को साफ-सफाई का काम दें। मगर इस बात का ध्यान रखें कि काम को जबरदस्ती अपने पार्टनर पर थोपें नहीं।
विज्ञापन
बनाना चाहते हैं अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशहाल, तो ध्यान रखिए ये बातें!
3 of 7
- फोटो : Getty Images
आप घर के काम एक साथ मिलकर करें। काम कराने के लिए अपने पार्टनर के पीछे भागने की जगह ये शर्त लगाएं कि कौन पहले काम कर सकता है? ये ना सिर्फ आपका काम कराएगी, साथ ही साथ आपका मनोरंजन भी करेगी।
बनाना चाहते हैं अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशहाल, तो ध्यान रखिए ये बातें!
4 of 7
- फोटो : Getty Images
पार्टनर के काम करने के बाद उन्हें थैंक्स कहना न भूलें। आभार प्रकट करना अपने आप में प्यार जताने का एक अच्छा तरीका है। ये मायने नहीं रखता कि आपके पार्टनर ने कैसा काम किया है? उन्होंने काम में आपकी मदद की यही बहुत अच्छी बात है। आपसे एक थैंक्स सुनना उनको खुशी से भर देगा।
विज्ञापन
बनाना चाहते हैं अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशहाल, तो ध्यान रखिए ये बातें!
5 of 7
- फोटो : Getty Images
अपने बच्चों को भी घर के काम में शामिल करें। जैसे पौधों को पानी देना, अपना बिस्तर खुद सही करना। इससे ना ही सिर्फ आपके काम का बोझ कम होगा, साथ ही साथ ये बच्चों को और जिम्मेदार भी बनाएगा। अच्छा काम करने पर उनकी तारीफ करना न भूलें।
विज्ञापन
बनाना चाहते हैं अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशहाल, तो ध्यान रखिए ये बातें!
6 of 7
- फोटो : Getty Images
अगर आप और आपके पार्टनर हर रोज घर के काम नहीं कर सकते, तो घर के काम को दिनों के हिसाब से बांट दें। जैसे छुट्टी वाला दिन अपने पति को काम करने के लिेए दे दें।