यदि आप भी कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं पर बजट कम है तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस बार हमें आपना ट्रैवल गाइड मान लीजिए। इस लेख मेें हम आपको एक ऐसे खूबसूरत से देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां परिवार के साथ कम बजट में भी आसानी से घूमकर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां जाने के लिए न तो आपको वीजा की जरूरत होगी, न ही पासपोर्ट की। अब तो आप समझ ही गए होंगे हम नेपाल की बात कर रहे हैं। नेपाल घूमने के मामले में दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। आइए आपको नेपाल में घूमने लायक पांच सबसे खूबसूरत स्थानों के बारे में बताते हैं।