फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2021: बसंत पचंमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चार चीजें, मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 16 Feb 2021 01:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Vasant Panchami 2021 - फोटो : social media
वसंत पचंमी के पावन दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस साल आज 16 फरवरी, मंगलवार के दिन वसंत पचंमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे वसंत पचंमी के पावन दिन किन चीजों को अर्पित करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Vasant Panchami 2021 - फोटो : amar ujala
पीले रंग के फूल
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को पीले रंग के फूल बहुत प्रिय होते हैं। देवी सरस्वती को पीले रंग के फूल अर्पित करें। वसंती पचंमी के पावन दिन आप मां को गेंदे और सरसों के फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vasant Panchami 2021 - फोटो : social media
बूंदी
  • वसंती पचंमी के पावन दिन मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

4 of 5
Vasant Panchami 2021 - फोटो : amar ujala
मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें
  • वसंती पचंमी के पावन दिन मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस पावन दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vasant Panchami 2021 - फोटो : amar ujala
सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल
  • सरस्वती पूजा में पेन और कॅापी को शामिल करना न भूलें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से बुध की स्थिति अनुकूल होती है, जिससे बुद्धि बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी अच्छी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें