फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Saraswati Puja 2021: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से दें वसंत पचंमी की शुभकामनाएं

Tue, 16 Feb 2021 01:06 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Vasant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
आज 16 फरवरी, मंगलवार को वसंत पचंमी का पावन पर्व है। यह पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती  बुद्धि और विद्या की देवी हैं। बसंत ऋतु में वसंत पंचमी का पर्व पड़ता है। बसंत  ऋतु में मौसम काफी सुहावना रहता है। इस ऋतु में न तो ज्यादा ही गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है। इसी वजह से इस ऋतु को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। वसंत पंचमी के पावन दिन लोगों अपनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आप इन खूबसूरत वॅालपेपर्स के जरिए भी वसंत पचंमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Happy Vasant Panchami - फोटो : अमर उजाला
सर्दी को तुम दे दो विदाई, वसंत की अब ऋतु है आई,
फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई,
बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई,
उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई,
देखो अब वसंत है आई।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
Happy Vasant Panchami - फोटो : अमर उजाला
फूलों की वर्षा,
शरद की फुहार,
सूरज की किरणें,
खुशियों की बहार,
चंदन की खुशबू,
अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सबको,
वसंत पंचमी का त्योहार।

4 of 6
Happy Vasant Panchami - फोटो : अमर उजाला
सूरज हर शाम को ढल ही जाता है,
पतझड़ वसंत में बदल ही जाता है,
मेरे मन मुसीबत में हिम्मत मत हारना,
समय कैसा भी हो गुजर ही जाता है।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
Happy Vasant Panchami - फोटो : अमर उजाला
लेकर मौसम की बहार,
आया वसंत ऋतु का त्योहार,
आओ हम सब मिलकर मनाएं,
दिल में भर के उमंग और प्यार,
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Happy Vasant Panchami - फोटो : अमर उजाला
वीणा लेकर हाथ मे,
सरस्वती हो आपके साथ मे,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन,
मुबारक हो आपको सरस्वती पूजा का ये दिन।
सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें