फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valmiki Jayanti 2022: महाकाव्य रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि जी की जयंती पर भेजें ये प्रेरणादायक शुभकामना संदेश

Sun, 09 Oct 2022 03:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Valmiki Jayanti 2022 Wishes: महाकाव्य रामायण युगों-युगों तक हिंदू धर्म के एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ग्रंथ के तौर पर पढ़ा जाएगा। रामायण लिखने का श्रेय एक ऐसे ऋषि को जाता है, जो कभी डाकू हुआ करते थे। हालांकि बाद में नारद मुनि के साथ हुई मुलाकात के बाद उनका ह्रदय परिवर्तित हुआ और उन्होंने लूट पाट करना छोड़कर सत्कर्म का मार्ग अपनाया। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, अपने पापों की क्षमा मांगने के लिए रत्नाकर ने ब्रह्मा जी का कठोर तप किया। तप में लीन रत्नाकर के शरीर पर दीमक की मोटी परत चढ़ गई। ब्रह्मा जी ने उनके तप से प्रसन्न होकर उन्हें वाल्मीकि नाम दिया। कहा जाता है कि जब प्रभु श्रीराम ने माता सीता को त्याग दिया था, तब वह ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में रहने लगी थीं, जहां उन्होंने अपने दोनों पुत्र लव और कुश को जन्म दिया था। ऋषि वाल्मीकि ने ही महाकाव्य रामायण लिखी। ऋषि वाल्मीकि का जन्म आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस साल 9 अक्टूबर 2022 को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। एक संत, एक गुरु और एक कविकार के तौर पर वाल्मीकि जयंती के मौके पर इन प्रेरणादायक शुभकामना संदेशों को भेजकर प्रियजनों को बधाई दें।
विज्ञापन

2 of 6
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान।
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख
मानवता पर किया उपकार है।
इसलिए वाल्मीकि जयंती पर
पूरा विश्व कर रहा नमस्कार है।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।

4 of 6
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है,
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
गुरूवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,
क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से,
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से,
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से,
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से।

वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें