Valentines Day Inspired Name Of Baby Girl: वैलेंटाइन डे वीक आ गया है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। फिर चाहे वो फूल हो कार्ड हो या फिर प्यार भरे संदेश हो। अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को यह प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं। हालांकि, इस दिन को कई लोग कुछ ऐसे काम करके भी खास बनाते हैं , जो उन्हें हमेशा याद रहे। अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है तो आप प्यार पर आधारित कुछ यूनिक नाम रख सकते हैं। कहते हैं कि बच्चे के नाम का असर उनके व्यक्तित्व पर होता है। ऐसे में आप भी अपनी गुड़िया का नाम प्यार पर रखकर उसके जीवन में हमेशा के लिए खुशियों के रंग भर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बेबी गर्ल के लिए कुछ यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसका मतलब प्यार होता है। आइए जानते हैं।