फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day: रोज डे पर हुआ है बेबी गर्ल का जन्म, तो गुलाब के फूल पर रखें अपनी बेटी का नाम

Fri, 07 Feb 2025 08:19 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rose Day Names: जल्द ही रोज डे आने वाला है। ऐसे में अगर आपके घर भी नन्ही परी का जन्म हुआ है तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा नाम लेकर आए हैं, जिनका मतलब गुलाब होता है। आप इन नामों का चुनाव अपनी बिटिया रानी के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुलाब के फूल पर रखें अपनी बेटी का नाम - फोटो : Adobe
Names Of Baby Girl: गुलाब की खूबसूरती की कोई सीमा नहीं होती। यह न केवल अपनी सुगंध के लिए मशहूर है बल्कि यह मोहब्बत का प्रतीक भी है। अगर आप अपनी किसी डेट को यादगार बनाना चाहते हैं तो फिर गुलाब दे सकते हैं। हालांकि, कई लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए भी गुलाब का फूल देते हैं। यही नहीं, विदेशों में तो लोग गुलाब के नाम पर अपनी बेटियों को नाम भी रखते हैं। जल्द ही रोज डे आने वाला है। ऐसे में अगर आपके घर भी नन्ही परी का जन्म हुआ है तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा नाम लेकर आए हैं, जिनका मतलब गुलाब होता है। आप इन नामों का चुनाव अपनी बिटिया रानी के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गुलाब के फूल पर रखें अपनी बेटी का नाम - फोटो : Adobe
रोजा
रोजा नाम काफी यूनिक और डिफरेंट है। आप अपनी बेटी के लिए कुछ अलग नाम रखना चाहते हैं तो इस नाम का चुनाव कर सकते हैं। रोजा नाम हर गुलाबी गाल वाले बच्चे के लिए एक सुंदर पहला नाम और उपनाम है। यही नहीं, आसान भाषा में कहा जाए तो रोजा नाम खूशबू फैलाने वालों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
गुलाब के फूल पर रखें अपनी बेटी का नाम - फोटो : Freepik
नायरा
नायरा नाम आज कल काफी ट्रेंड में है और माता-माता द्वारा काफी पसंद किया जाने वाला नाम है। नायरा नाम का अर्थ है फूलों की देवी या फिर वह व्यक्ति, जिसे फूल काफी प्रिय हो। ऐसे में अगर आपके घर भी कोई नन्हा मेहमान आने वाला है और चाहते हैं कि आपके घर बेटी का जन्म हो तो आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

4 of 5
गुलाब के फूल पर रखें अपनी बेटी का नाम - फोटो : Freepik
रोसेली
रोसेला नाम काफी कम सुने जाने वाला नाम है। हालांकि, पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए इस नाम का खूब चुनाव कर रहे हैं। रोसेली को मतलब होता है सुंदर गुलाब या फिर आसान भी भाषा में कहें तो वह लड़की जो गुलाब की पंखुड़ियों की तरह नाजुक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलाब के फूल पर रखें अपनी बेटी का नाम - फोटो : iStock
रोसालिया
बेबी गर्ल के लिए रोसालिया नाम काफी यूनिक और अच्छा है। रोसालिया नाम उस लड़की के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो गुलाब की तरह ही खूबसूरत हो। ऐसे में आप भी अपनी बिटिया रानी के लिए इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें