फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2026: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार का त्योहार, जानिए हर दिन का मतलब

Sat, 07 Feb 2026 08:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine Week List 2026 : प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक सही तरीके से मनाना है तो रोज डे से लेकर किस डे तक कब है, जान लें। इसके लिए वैलेंटाइन वीक लिस्ट यहां दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइस सप्ताह की पूरी लिस्ट - फोटो : Amar Ujala
Valentine Week 2026: हर साल फरवरी का दूसरा सप्ताह प्यार, रिश्तों और भावनाओं के नाम होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। इस पूरे हफ्ते कपल्स एक-दूसरे को प्यार का इज़हार करने के लिए अलग-अलग अंदाज़ अपनाते हैं। इस साल का वैलेंटाइन सप्ताह भी युवाओं और प्रेमियों के बीच खास उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह हफ्ता प्यार, भरोसे और रिश्तों को मजबूत बनाने का एक खूबसूरत मौका है। सही तरीके से मनाया जाए तो यह हफ्ता यादगार बन सकता है और रिश्तों में नई ऊर्जा भर सकता है। आइए जानते हैं Valentine Week 2026 की पूरी लिस्ट, तारीखें और हर दिन का महत्व।


Valentine Week 2026 कब से कब तक?

 

वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ इसका समापन होता है।

 

विज्ञापन

2 of 9
हैप्पी रोज डे - फोटो : Amar Ujala

Valentine Week 2026 List

 

7 फरवरी- Rose Day

इस दिन लोग गुलाब देकर अपने प्यार और दोस्ती का इज़हार करते हैं। लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुलाब के हर रंग का भावनाओं का अभिव्यक्ति को लेकर अलग अर्थ होता है। 

विज्ञापन

3 of 9
propose day - फोटो : Adobe stock

8 फरवरी – Propose Day


प्रपोज डे पर लोग अपने क्रश या पार्टनर के सामने अपने दिल की बात रखते हैं। इस दिन लोग अपने प्रिय को शादी या रिश्ते के लिए प्रपोज करते हैं।

4 of 9
हैप्पी चॉकलेट डे - फोटो : Amar Ujala

9 फरवरी – Chocolate Day


चॉकलेट डे रिश्तों में मिठास घोलने का दिन होता है। इस दिन चॉकलेट गिफ्ट कर प्यार जताया जाता है। चॉकलेट हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। इसलिए वैलेंटाइन डे के तीसरे दिन चॉकलेट देकर प्यार में मिठास घोलने की परंपरा है।

 

विज्ञापन

5 of 9
हैप्पी टेडी डे - फोटो : Amar Ujala

10 फरवरी – Teddy Day


टेडी डे पर प्यारे-प्यारे टेडी गिफ्ट किए जाते हैं, जो केयर और क्यूटनेस का प्रतीक हैं। प्यार करने वालों का दिल भी किसी सॉफ्ट टॉय की तरह ही नाजुक होता है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन

6 of 9
happy Promise Day - फोटो : Amar Ujala

11 फरवरी- Promise Day


इस दिन कपल्स एक-दूसरे से रिश्ते निभाने के वादे करते हैं। प्रॉमिस डे पर आप अपने क्रश या पार्टनर से हमेशा प्रेम करने, उनका साथ देने और खुशियां बांटने का वादा कर सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 9
हग डे - फोटो : Amar Ujala

12 फरवरी- Hug Day


हग डे पर गले लगकर अपनापन और भरोसा दिखाया जाता है। अगर आपको किसी से प्यार है  तो गले लगने से आप अपने दिल की धड़कने उन्हें सुना सकते हैं। 

8 of 9
Kiss Day - फोटो : Adobe

13 फरवरी – Kiss Day


किस डे प्यार और रोमांस को और गहरा करने का दिन माना जाता है। प्रेमी/प्रेमिका के बीच का एक किस उनके रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

9 of 9
वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

14 फरवरी – Valentine Day


वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन, जब प्यार को खुलकर सेलिब्रेट किया जाता है। ये आशिकों के इम्तिहान के परिणाम का दिन होता है, जब उनके प्रेम के प्रति पार्टनर भी समर्पण की भावना में आ जाते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें