फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gen-Z vs Millennials Intelligence: माता-पिता से पीछे रह गई जेन-जी पीढ़ी, पहली बार IQ स्तर गिरा

Fri, 06 Feb 2026 02:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Millennials vs Gen Z Intelligence : अध्ययन मे पता चला है कि Gen Z का आईक्यू लेवल पिछली पीढ़ियों से कम है। सामान्यत: हर पीढ़ी पिछली पीढ़ी से अधिक बुद्धिमता वाली होती है, लेकिन ये पहली पीढ़ी है जिनसे माता -पिता उनसे ज्यादा स्मार्ट हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जेन जी और मिलेनियल्स में से ज्यादा बुद्धिमान कौन - फोटो : Amar Ujala
Millennials v/s Gen Z Intelligence : सोशल मीडिया पर जेन-जी पीढ़ी काफी चर्चा में रहती है। उनके नए और अनोखे रिलेशनशिप ट्रेंड से लेकर जेन-जी स्लैंग तक सुर्खियों में रहते हैं। मिलेनियल्स यानी जेन-जी से पहले वाली पीढ़ी के तो ये सब समझ से ही परे होता है लेकिन फिर भी समझ में जेन-जी ही पीछे हैं। 

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि जेन-जी पहली ऐसी पीढ़ी है जो अपनी पिछली पीढ़ियों से कम बुद्धिमान है। जेनरेशन Z को अब तक के सबसे कम आईक्यू स्तर के साथ रिकॉर्ड करने वाला जनरेशन बताया जा रहा है।

हर पीढ़ी खुद को पिछली पीढ़ी से ज्यादा स्मार्ट मानती है, लेकिन हाल के अध्ययनों और विशेषज्ञों की राय कुछ अलग कहानी कहती है। इस जनरेशन में अपने माता पिता और मिलेनियल्स की तुलना में कम बुद्धिमता दिख रही है।

ये दावा न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. जेरेड कूनी होर्वाथ ने किया है, जिन्होंने इसे अमेरिकी सीनेट (U.S. Senate) में भी बताया। कुछ अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों और न्यूरोसाइंटिस्ट्स के अनुसार, पहली बार ऐसा देखा गया है कि नई पीढ़ी की औसत बौद्धिक क्षमताएं पिछली पीढ़ी से कम दर्ज की गई हैं।

सवाल उठ रहा है, क्या जेन-जी वाकई मिलेनियल्स से कम बुद्धिमान है। आइए जानते हैं पीढ़ियों के बारे में, और उनके आई क्यू लेवल पर किए जा रहे दावों की सच्चाई के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेन जी - फोटो : Adobe
जेन-जी और मिलेनियल्स क्या है?
  • मिलेनियल्स उस पीढ़ी के लोगों को कहते हैं जिनका जन्म 1980s-1990s में हुआ है। यानी 1981 से 1996 तक जन्मे लोग मिलेनियल्स में आते हैं। 
  • वहीं 1997 से 2010 तक जन्मे बच्चे Generation Z कहलाते हैं। 
  • इसके बाद वाली जेनेरेशन जेन अल्फा है जो कि 2010 से 2024 तक में जन्मे बच्चे हैं।
  • साल 2025 के बाद जिन बच्चों का जन्म हो रहा है, वो सब जेन बीटा में आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
जेन-जी की आई क्यू पर दावा? - फोटो : freepik.com
जेन-जी की आई क्यू पर दावा?

पहला इंटर जनरेशन IQ ड्रॉप- विशेषज्ञों का कहना है कि IQ स्कोर, जो पहले हर पीढ़ी के साथ बढ़ता था, अब कई देशों में स्थिर या गिरता हुआ नजर आ रहा है।

डाॅ. होर्वाथ के अनुसार, Gen-Z इतिहास में पहला समूह है जिसने अपने माता-पिता और मिलेनियल्स की तुलना में कम IQ स्कोर और कम कॉग्निटिव (cognitive) क्षमता दिखाई हैं। इन क्षमताओं में ध्यान, याददाश्त, पढ़ने की क्षमता, समस्या-समाधान और सामान्य बुद्धिमत्ता (IQ) शामिल हैं।

उनके द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार यह रुझान लगभग 2010 के बाद शुरू हुआ और यह स्थिर रूप से दुनिया के कई देशों में देखा गया है। लगभग 80 से अधिक देशों में जहां कक्षा में तकनीक (EdTech) का इस्तेमाल अधिक है, वहां प्रदर्शन में कमी मिली। 
 

4 of 5
Gen-Z की बुद्धिमत्ता कम क्यों मानी जा रही है? - फोटो : Adobe stock
Gen-Z की बुद्धिमत्ता कम क्यों मानी जा रही है?

विशेषज्ञ इसके पीछे कई कारण बताते हैं, 
  • अत्यधिक स्क्रीन टाइम (मोबाइल, टैबलेट, सोशल मीडिया)
  • कम किताबें पढ़ने की आदत
  • तेज लेकिन सतही जानकारी जैसे शार्ट वीडियो और रील्स से मिली जानकारी
  • क्लासरूम में डिजिटल डिवाइस पर निर्भरता
  • आमने-सामने बातचीत और गहरे सोचने की कमी

इन वजहों से दिमाग की गहरी सोच और याददाश्त पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या मिलेनियल्स ज्यादा बुद्धिमान हैं? - फोटो : Istock
क्या मिलेनियल्स ज्यादा बुद्धिमान हैं?

अध्ययन यह संकेत देते हैं कि मिलेनियल्स में पारंपरिक बुद्धिमत्ता जैसे लॉजिकल थिंकिंग, फोकस और मेमोरी अपेक्षाकृत बेहतर पाई गई है। हालांकि, यह भी सच है कि Gen-Z टेक्नोलॉजी, डिजिटल स्किल्स और मल्टी-टास्किंग में आगे है।

क्या यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित साक्ष्य है?

यह बात ध्यान देने योग्य है कि यह दावे पूरी तरह वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय द्वारा स्वीकार्य शोध के तौर पर प्रकाशित नहीं हुए हैं बल्कि ये विशेषज्ञों के बयान, समिति में दिए गए बयान और आंकड़ों की व्याख्या पर आधारित हैं। IQ मापना और पीढ़ी दर पीढ़ी तुलना करना मनोवैज्ञानिक समुदाय में जटिल विषय है और हमेशा विवाद का विषय रहा है। किसी भी एक शोध के आधार पर “सम्पूर्ण जेनरेशन की बुद्धिमत्ता” को तय करना निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं माना जाता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें