फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week List 2023: आज से वैलेंटाइन वीक हुआ शुरू, जानें प्यार के सप्ताह की पूरी डेटशीट

Tue, 07 Feb 2023 12:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2023 - फोटो : amar ujala
Valentine Week Days 2023 Full List: फरवरी का महीना युवाओं के लिए बहुत खास होता है। फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में साल के सबसे रोमांटिक दिन मनाए जाते हैं। फरवरी के दूसरे हफ्ते से इश्क, मुहब्बत का सात दिवसीय त्योहार शुरू हो जाता है। प्यार करने वालों के लिए हर दिन उत्सव की तरह होता है। प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के साथ हफ्ते भर प्यार को जाहिर करने के अलग अलग तरीके अपनाते हैं। वहीं जो लोग किसी को पसंद करते हैं, वह अपने क्रश से प्यार का इजहार करने और अपनी मुहब्बत का यकीन दिलाने के लिए प्यार का इम्तिहान देते हैं। इस प्यार के सप्ताह को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। वैलेंटाइन वीक के सात दिन अलग अलग तरीके से मुहब्बत को जाहिर करने और अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के दिन होते हैं। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जो 14 फरवरी तक मनाया जाता है। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक मनाना चाहते हैं, तो यहां 7 फरवरी से 14 फरवरी से मनाए जाने वाले मोहब्बत के हर दिन के बारे में जान लीजिए। अगली स्लाइड्स में वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट दी जा रही है, जानिए किस दिन मोहब्बत का कौन सा खास दिन मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
रोड डे - फोटो : amar ujala
वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे (7 फरवरी)

मुहब्बत के सप्ताह का पहला दिन 7 फरवरी से शुरू होता है। इस दिन रोज डे मनाते हैं। रोज यानी गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है। प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपनी मुहब्बत का इजहार करते हैं। लाल गुलाब के अलावा अन्य रंगों के गुलाब का भी विशेष मतलब होता है। अपने दोस्त, क्रश या परिवार के लोगों को भी आप इस दिन भावना को व्यक्त करने वाले अलग अलग रंग के गुलाब देकर मना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रपोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे (8 फरवरी)

बिना इजहार-ए-मुहब्बत के प्यार का मुकम्मल होना मुश्किल हो सकता है। इसलिए वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे यानी प्यार के इजहार का दिन मनाते हैं। इस दिन आशिक अपने दिल का हाल बयां करते हैं। आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी को भी इस खास दिन पर खास तरीके से प्यार का इजहार करके रिश्ते को अधिक मजबूत बना सकते हैं।
 

4 of 9
चॉकलेट डे - फोटो : chocolate
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे (9 फरवरी)

त्योहार हो, रिश्ते हों या मुहब्बत हो मिठास जरूरी होती है। प्यार में मिठास घोलने के लिए वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट देकर मुंह मीठा कराते हैं और रिश्ते में मिठास खोलने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
टेडी डे - फोटो : Pixabay
वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे (10 फरवरी)

व्यक्ति का दिल सॉफ्ट टॉय जितना नाजुक होता है। कहते हैं कि कठोर से कठोर व्यक्ति के दिन में एक कोमल मन बच्चा होता है। वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन उसी कोमल मन को फिर एक बार बच्चा बन जाने दिया जाता है। लोग टेडी डे मनाते हैं। कपल एक दूसरे को टेडी बियर तोहफे में देते हैं। विशेषकर इसे लड़कियों के लिए खास दिन मनाते हैं, क्योंकि लड़कियों को स्टफ्ड खिलौने पसंद होते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
प्रॉमिस डे - फोटो : pexel
वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे (11 फरवरी)

शादी में भी सात वचन होते हैं। जहां भी प्यार है, वहां कुछ कसमें-वादे होना स्वाभाविक है। वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार भरे वादों को निभाने का होता है। प्रॉमिस डे के दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार का यकीन दिलाते हैं और कुछ खास वादे करते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
हग डे - फोटो : Istock
वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे (12 फरवरी)

जादू की झप्पी, असल में एक जादूई अहसास महसूस करा सकती है। वैलेंटाइन सप्ताह में 12 फरवरी को हग डे मनाते हैं। इस दिन अपने प्रिय को गले लगाकर प्यार को महसूस करते और कराते हैं। बिना कुछ बोले दिल की बात पार्टनर तक पहुंचाने के लिए एक दूसरे से गले लगाना बेहतर तरीका हो सकता है।

8 of 9
किस डे - फोटो : istock
वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे (13 फरवरी)

13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। जब आपको प्यार उस लेवल पर पहुंच जाता है कि इश्क बयां करने के लिए अल्फाजों की जरूरत न पड़े, तो काफी कुछ प्रेमी जोड़े एक प्रेम पूर्ण चुंबन से व्यक्त कर देते हैं। किस यानी चुंबन कई प्रकार के होते हैं, जो प्रेमी या प्रेमिका के अलग अलग एहसास को जाहिर करते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : istock
वैलेंटाइन वीक का आठवां दिन वैलेंटाइन डे (14 फरवरी)

वैलेंटाइन सप्ताह के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। लगभग दुनियाभर में 14 फरवरी पर इश्क का दिन मनाया जाता है। यह प्रेमी के के हफ्ते भर की इश्क की परीक्षा का फाइनल या परिणाम का दिन होता है। मुहब्बत की परीक्षा में पास होने वालों का रिश्ता दूसरे स्टेज पर पहुंच जाता है। उनका प्यार गहरा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें