Valentine Day 2025: प्यार का पर्व यानी वैलेंटाइन सप्ताह आने वाला है। दुनियाभर में हर साल फरवरी माह में एक पूरा सप्ताह आशिकों के नाम कर दिया जाता है। इस सप्ताह को वैलेंटाइन वीक कहते हैं, जिसका हर दिन आशिकों को एक दूसरे के करीब लाता है। वहीं प्रेमी, पति-पत्नी, दोस्त और परिवार के लोग एक-दूसरे को अपने प्यार का इज़हार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जो कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर समाप्त होता है। इस बीच रोज डे से लेकर प्रपोज और प्रॉमिस डे समेत तमाम ऐसे दिनों को सेलिब्रेट किया जाता है, जो कपल को एक दूसरे के और करीब लाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? वहीं वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन क्यों खास है? आइए जानते हैं क्यों और कैसे वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।
वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) के सम्मान में हुई थी, जिन्होंने प्रेम और विवाह के लिए संघर्ष किया था। वैलेंटाइन डे को 6 दिन पहले से मनाया जाता है, ताकि वैलेंटाइन डे पर प्यार परवान चढ़ें। वैलेंटाइन डे से पहले 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते में अलग-अलग दिनों का विशेष महत्व होता है, जो प्रेम को अलग-अलग तरीकों से व्यक्त करने का अवसर देते हैं।