Rose Day: वैलेंटाइन डे वीक नजदीक है। ऐसे में महिलाएं इस खास दिन की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही हैं। वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से होने वाली है। आमतौर पर इस दिन महिलाएं लाल रंग की ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर को सरप्राइज देती हैं, लेकिन इस दिन सबसे अहम होता है कि लड़के अपनी लेडी लव को क्या गिफ्ट देते हैं। वैलेंटाइन डे वीक शुरू होते ही लड़कों की जेब पर काफी दबाव पड़ता है और उन्हें पहले से ही सब प्लान कर के चलना पड़ता है, जिसके लिए पैसों की बहुत जरूरत होती है। अगर इस वैलेंटाइन डे पर आपके पास कम पैसे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो यूनिक गिफ्ट आइडियाज, जिसे आप कम बजट में भी खरीद कर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं।