भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री और फैशन मॉडल उर्वशी रौतेला अपने लुक्स और बोल्ड अदाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपने बाथरूम फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनकी बोल्डनेस ने फैंस के पसीने छुड़ा दिए। इंटरनेट पर उनकी कामुक तस्वीरें शेयर हो रही हैं। ये पहली बार नहीं है कि उर्वशी का सुपर बोल्ड लुक सामने आया हो। इसके पहले भी कई बार उर्वशी पूल में नहाते, बेडरूम में पोज देते नजर आ चुकी हैं। वैसे उनकी बोल्डनेस के अलावा फिल्मों में भी उनके काम की तारीफ होती रही है। ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सनम रे, हेट स्टोरी 4 में उर्वशी नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में उर्वशी को मिस डीवा यूनिवर्स का खिताब मिल चुका है। तब से अब तक फिल्मों और मॉडलिंग के जरिए उर्वशी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन क्या आपको पता है कि उर्वशी रौतेला की कुल संपत्ति कितनी है? वह सालाना कितना कमा लेती हैं? यहां उर्वशी रोतेला के घर, शौक, नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में जानिए सबकुछ।