Urmila Matondkar Fitness Secret : फिल्म मासूम से बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर हैं। भले ही वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस आज की अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 10 साल छोटी उम्र के मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। हालांकि 8 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लेने के बाद उर्मिला इन दिनों सुर्खियों में हैं।
50 साल की उर्मिला मातोंडकर को देखकर ये पता लगाना मुश्किल है कि उनकी उम्र क्या है। उनके चेहरे का निखार और फिटनेस 30 साल की अभिनेत्रियों जैसा ही है। उर्मिला घूमना पसंद करती हैं और अक्सर ही ट्रेवलिंग पर निकल जाती हैं। ये उनकी मेंटल फिटनेस के लिए अच्छी एक्सरसाइज की तरह ही है। हालांकि खानपान, संतुलित जीवनशैली और एक अच्छी दिनचर्या इस उम्र में भी उनके एक्टिव रहने का कारण है।
चेहरे पर निखार के साथ ही बाॅडी को शेप में रखने के लिए उर्मिला मातोंडकर के फिटनेस सीक्रेट के बारे में जान लीजिए। उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन के बारे में जानिए, जिसके कारण वह 50 की उम्र में भी कम उम्र की दिखती हैं।