फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP CM Yogi Adityanath Lifestyle: यूपी के मुख्यमंत्री जीते हैं सादा जीवन, इतनी है योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति

Sun, 05 Jun 2022 12:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला
UP CM Yogi Adityanath Lifestyle: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। योगी आदित्यनाथ किसी पहचान के मोहताज नहीं। राजनीति में उनकी दमदार स्थित के कारण पूरे भारत में योगी आदित्यनाथ का एक मुकाम है। उन्होंने यूपी की राजनीति में भाजपा के अब तक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। योगी आदित्यनाथ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने पांच साल का पूरा कार्यकाल पूर्ण किया। आदित्यनाथ से पहले किसी भाजपा के मुख्यमंत्री ने यूपी में बतौर सीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। योगी आदित्यनाथ ने केवल अपने पांच साल की कार्यकाल पूरा किया, बल्कि पूर्ण बहुमत से दूसरी बार यूपी में सरकार बनाई। इसके अलावा यूपी सरकार से जुड़ी एक मिथ्या को भी योगी आदित्यनाथ ने तोड़ दिया। कहा जाता था कि नोएडा जाने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की हार तय रहती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ नोएडा भी गए और चुनाव में जीते भी। योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो बहुत रोचक है और कम लोगों का पता है। एक सीएम आज भी सादगी का जीवन बिताते हैं। जन्मदिन के मौके पर जानिए योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल के बारे में ।
विज्ञापन

2 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं। आदित्यनाथ रोजाना सुबह तीन बजे उठ जाते हैं। नित्य क्रिया करके चार से पांच बजे के बीच योगाभ्यास करते हैं। स्नान करने के बाद योगी आदित्यनाथ पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मठ दौरा

गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मठ से योगी आदित्यनाथ का पुराना नाता है। भले ही अब योगी प्रदेश के मुखिया भी हैं लेकिन उन्हें जब भी समय मिलता है, तो वह गोरखपुर जरूर जाते हैं। अधिकतर शनिवार और रविवार को योगी आदित्यनाथ मठ जाते हैं और यहां की व्यवस्था का जायजा लेते हैं। योगी मठ और मंदिर परिसर के चक्कर लगाते हैं और साफ-सफाई का जायजा लेते हैं। मठ में स्थित गोशाला में गायों की सेवा करते हैं और मछलियों को दाना खिलाते हैं।

4 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ का भोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सादा जीवन व्यतीत करते हैं। वह शाकाहारी भोजन करते हैं। मांस मदिरा को छूते तक नहींं। सादा खाने का सेवन करके वह अपने कामकाज के लिए निकल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति

अगर बात करें योगी आदित्यनाथ की नेट वर्थ की तो उन्होंने साल 2017 में हुए चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उस वक्त उनकी कुल संपत्ति 95 लाख रुपये थी। वहीं इस साल नामांकन करते समय शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया, जिसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति में पिछले चार सालों में करीब 59 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है। साल 2017 में एमएलसी चुने जाने के दौरान योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 95 लाख रुपए थी जो बढ़कर 1 करोड़ 54 लाख, 94 हजार हो गई है।
विज्ञापन

6 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ की कमाई का जरिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कमाई का जरिया जनप्रतिनिधि (पूर्व सांसद और विधायक) के रूप में प्राप्त वेतन से और भत्ते आदि से है। उनके पास एक राइफल और रिवाल्वर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ का घर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैसे तो उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं लेकिन गोरखपुर आने के बाद वह यहीं के होकर रह गए। गोरखपुर में उनका आवास है, इसके अलावा बतौर मुख्यमंत्री उन्हें लखनऊ में सरकारी मुख्यमंत्री आवास मिला है, जिसमें वह वर्तमान में रहते हैं। उनके पास अपनी खुद की कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन वह फॉर्च्यूनर और इनोवा से चलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें