फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब बहु बनने वाली हैं ‘ऐश्वर्या राय’, दिखने में बेहद स्टाइलिश

Thu, 10 May 2018 05:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर खुशियां एक बार फिर लौटती नजर आ रही है। दरअसल लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजप्रताप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम ऐश्वर्या राय है...जरा रुकिए...यहां बात अभिषेक की पत्नी और पूर्व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय की नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी ऐश्वर्या राय की हो रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
लालू यादव के घर पर शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को लालू यादव के घर पर मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। मेहंदी की रस्मों के दौरान ऐश्वर्या अपनी बहनों के साथ मस्ती करती हुईं नजर आईं वहीं, तेज प्रताप यादव, छोटे भाई तेजस्वी यादव और मीसा भारती के पति के साथ बैठे हुए नजर आए।बता दें, ऐश्वर्या बिहार के पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या स्टाइलिश होने के साथ घूमने की भी काफी शौकीन है। बात अगर दोनों की पढ़ाई की बात की करें तो तेज प्रताप 12वीं पास हैं। वही, उनकी होने वाली वाइफ ऐश्वर्या 2017 में एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की है। 

4 of 5
बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी ऐश्वर्या राय ने पटना से अपनी स्कूलिंग की है जबकि आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की है। खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय का जन्म जिस दिन हुआ था उस समय हल्की बारिश हो रही थी जिसकी वजह से उन्हें प्यार से 'झिप्सी' भी बुलाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई को परिवार के लोगों के बीच धूमधाम से होगी। बता दें, चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पेरोल पर बाहर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें