फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makhana Benefits: बजट में वित्तमंत्री ने किया मखाने का जिक्र, जानिए इसके सेवन के स्वास्थ्य लाभ

Sat, 01 Feb 2025 11:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना आठवां बजट पेश करते हुए कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कई बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने इस दौरान मखाने का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने किसानों के लिए ऐलान किया कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके जरिए मखाने का उत्पादन बढ़ेगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 
 
विज्ञापन
1 of 5
मखाना - फोटो : istock
Makhana Benefits For Health: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना आठवां बजट पेश करते हुए कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कई बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने इस दौरान मखाने का जिक्र किया। वित्त मंत्री ने किसानों के लिए ऐलान किया कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके जरिए मखाने का उत्पादन बढ़ेगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा. 
मखाने की उत्पाद बढ़ने से कृषि क्षेत्र को अधिक लाभ तो होगा ही साथ ही ये स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है। मखाना कमाल का सुपर फूड है। इसका सेवन वजन घटाने में तो फायदेमंद है ही, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है। अगर मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल ,सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। पुरुषों की सेहत पर भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं मखाने के सेवन के फायदे।
विज्ञापन

2 of 5
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Freepik
वजन कम करें

अगर आप लंबे समय से अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो मखाना अपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसमें कम कैलोरी और फाइबर अधिक होता है। भूख लगने पर मखाना खाने से यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और पाचन में भी मदद करता है। मखाना एक आदर्श स्नैक है जो आपकी कुछ खाने की क्रेविंग दूर करता है और आपको पोषण के साथ साथ वजन कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
मांसपेशियों की ताकत - फोटो : istock
मांसपेशियों की मजबूती

मखाने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट ,प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना मखाने के मुट्ठी भर सेवन से मसल्स स्ट्रांग होती हैं। आप वर्कआउट से पहले या बाद में, किसी भी समय मखाना खा सकते हैं।

4 of 5
स्पर्म क्वालिटी में सुधार - फोटो : Freepik.com
स्पर्म काउंट बढ़ता है

अनेक शोधों मे पाया गया है कि मखाने में जिंक भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। जिंक की कमी से पुरुषों की यौन सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जिंक की कमी से स्पर्म काउन्ट में कमी देखी गई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रतिदिन मखाना खाने से टेस्टोस्टेरोन लेवल सही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock
हृदय के लिए फायदेमंद

मखाने में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है और दिल का ख्याल रखने के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है। अगर आप उन पुरुषों में से हैं, जो हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रोजाना एक मुट्ठी भर मखाना जरूर शामिल कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें