फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vegetables: टमाटर से लेकर प्याज तक फ्रिज में रखते ही सड़ने लगती हैं ये सब्जियां, अभी निकाल लें बाहर

Fri, 31 Jan 2025 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई ऐसी सब्जियां भी होती है, जो फ्रिज में रखने से ही तुरंत सड़ने लगती हैं और दो ही चार दिन में उन्हें फेंकना भी पड़ जाता है। आज की इस खबर में हम आपको ऐसी की कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
इन सब्जियों को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए - फोटो : इंस्टाग्राम
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग कपल्स अक्सर हफ्ते भर की सब्जी ले आते हैं और उसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। यह भी माना जाता है कि खाने-पीने की चीज को फ्रिज में रखने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि हर खाने-पीने की चीज पर यह नियम लागू होता है, जबकि ऐसा नहीं है। कई ऐसी सब्जियां भी होती है, जो फ्रिज में रखने से ही तुरंत सड़ने लगती हैं और दो ही चार दिन में उन्हें फेंकना भी पड़ जाता है। आज की इस खबर में हम आपको ऐसी की कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इन सब्जियों को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
टमाटर
टमाटर को कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने से टमाटर का स्वाद और आकार खराब हो जाता है और स्वाद में वह अधिक खट्टे लगने लगते हैं। टमाटर को फ्रीज में रखने से उसकी अंदर की झिल्ली टूट जाती है, जिससे वह मुलायम होकर खराब होने लगता है। यही नहीं, टमाटर पकने के बाद एथिलीन गैस छोड़ते हैं। फ्रिज के टेम्परेचर की वजह से इसका उत्पादन कम हो जाता है। इसी वजह से टमाटरों का स्वाद बदल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
इन सब्जियों को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए - फोटो : Freepik
खीरे
आमतौर पर महिलाएं खीरे को फ्रिज में स्टोर कर के रखती हैं, लेकिन बता दें कि खीरे को फ्रिज में स्टोर करने से उसका पानी सूख जाता है और स्वाद में कड़वा हो जाता है। यही नहीं, फ्रीज के ठंडक की वजह से खीरे में मौजूद पोषक तत्व भी मर जाते हैं। ऐसे में जब इसे खाया जाता है तो यह शरीर को खास फायदा नहीं पहुंचा पाते हैं।

4 of 5
इन सब्जियों को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए - फोटो : अमर उजाला
लहसुन
लहसुन को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखने से लहसुन अंकुरित हो जाते हैं, जिसके कारण इसका स्वाद कड़वा हो सकता है और सारे पोषक तत्व भी खत्म हो सकते हैं। लहसुन को फ्रिज में रखने के बजाय किसी ठंडी जगह पर स्टोर करके रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन सब्जियों को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए - फोटो : Freepik.com
प्याज
प्याज को ठंडी जगह पर रखने से उसमें मौजूद स्टार्च चीनी में बदल जाता है। इससे प्याज जल्दी ही खराब होने लगते हैं। इसके अलावा प्याज में मौजूद एंजाइम प्याज के टेस्ट को कड़वा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें