Udit Narayan Lifestyle: लोकप्रिय गायक उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लाइव कंसर्ट के दौरान का है, जिसमें वह अपने हिट गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इस वीडियो में वह मंच पर महिला फैंस के पास जाते हैं और अचानक उसे चूम लेते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है और वह सिंगर को जमकर लताड़ते है। हालांकि, बाद में उदित नारायण ने एक सफाई देकर इस विवाद को शांत करने की भी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि फैंस दीवाने होते हैं। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डीसेंट लोग हैं। ये सब दीवानगी होती है, इस पर उतना ध्यान नहीं देना चाहिए।