Types Of Mangoes List: गर्मियों का मौसम आते ही फलों के राजा का दरबार सजने लगता है। खाने के शौकीन पूरे साल फलों के राजा यानी आम का इंतजार करते हैं, जो गर्मियों के मौसम में ही मिल पाता है। इस दौरान आम की कई किस्में और प्रजातियां बाजारों में बिकने लगती हैं। वैसे तो दुनियाभर में आम बिकता है, लेकिन केवल भारत के अलग अलग हिस्सों में लगभग 15 से अधिक आम की किस्में मिल जाती है। कई प्रजातियों के आम के स्वाद और महक में भी अंतर होता है। जरूरी नहीं कि हर आम का रंग पीला ही हो। उत्तर भारत के आमों की वैरायटी, दक्षिण भारत के आमों से अलग मिल जाती है।
कई बार तो बाजार में आपको ऐसा आम देखने को मिल जाता है, जिसका नाम भी शायद आपको पता न हो। जाने पहचाने स्वाद से जुदा आप आम की अलग अलग किस्मों का स्वाद लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको भारत के सबसे मशहूर आमों की किस्म के बारे में पता होना चाहिए। उनके रंग और स्वाद व खासियत को जानकर आम खरीद सकते हैं।