Hanuman Janmotsav 2024 Wishes: राम नवमी यानी भगवान विष्णु के अवतार श्री राम का जन्मदिन पर्व के रूप में अभी कुछ ही दिन पहले मनाया गया और अब प्रभु राम के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव आ गया है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस मौके पर मंदिरों को खास सजाया जाता है और विशेष पूजा व सुंदर कांड का पाठ करते हैं। इस दिन भक्त उपवास करते हैं और हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हैं।
इस मौके पर दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां हनुमान जी से जुड़ी कुछ चमत्कारी चौपाइयां व दोहे दिए जा रहे हैं, जिसे प्रियजनों को हनुमान जन्मोत्सव के भक्तिमय शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।