फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik House: मुंबई में बेहद आलीशान घर में रहती हैं रुबीना दिलैक, अंदर की तस्वीरों में देखें सजावट

Mon, 26 Aug 2024 03:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

रुबीना दिलैक के मुंबई वाले घर की तस्वीरें देख आप बिग बॉस के घर को भी भूल जाएंगे। यहां उनके घर की कुछ चुनिंदा तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देख आपको पता चलेगा कि उनका घर अंदर से कितना शानदार बना हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram
Rubina Dilaik Lavish House in Mumbai : टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन कभी बिग बाॅस तो कभी अपनी प्रेगनेंसी और वेट लॉस जर्नी के कारण सुर्खियों में रहती हैं। आज रुबीना दिलैक अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। रुबीना दिलैक को फैंस ने बिग बॉस के घर में देखा और काफी पसंद किया लेकिन उनका खुद का घर भी कुछ कम नहीं है। रुबिना दिलैक पति अभिनव शुक्ला के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। उनके घर का इंटीरियर बेहद प्यारा है और बालकनी से मुंबई की ऊंची ऊंची इमारतें नजर आती हैं। 

रुबीना दिलैक के मुंबई वाले घर की तस्वीरें देख आप बिग बॉस के घर को भी भूल जाएंगे। यहां उनके घर की कुछ चुनिंदा तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे देख आपको पता चलेगा कि उनका घर अंदर से कितना शानदार बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक मुंबई के मलाड वेस्ट में अपने पति अभिनव शुक्ला और दो जुड़वा बच्चों के साथ रहती हैं। मलाड वेस्ट शहर के पॉश इलाकों में से एक है, जहां उनका आलीशान घर है। रुबीना के घर का इंटीरियर बेहद क्लासी है। उनके घर की दीवारों पर सफेद पेंट और ब्राउन दरवाजा है।

घर के लिविंग रूम में सफेद रंग का फर्नीचर रखा है, जिसके आसपास छोटे छोटे पौधे और ट्राफी सजी है। लिविंग रूम की दीवारों से लेकर कप्बोर्ड व शेल्फ तक में सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया। दीवार पर टीवी और एक बड़ा सा लैंप सजा है।
विज्ञापन

3 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक के घर का ड्राइंग एरिया बहुत शानदार है। हल्के रंग की दीवार पर कहीं वाल पेपर से फ्लावर डिजाइन बनी है तो कहीं अलग अलग डेकोरेटिव आइटम लगे हैं। छोटे और बड़े पौधे लगाए गए हैं। रुबीना दिलैक के घर में कई जगह पर वुडन वर्क देखने को मिल जाएगा। गेट और विंडो के साथ ही फ्लोर पर भी वुडन का काम है। वुडन बुक सेल्फ भी बेहद खूबसूरती से सजा है।

4 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram
घर के एक हिस्से में नीले रंग का झूले वाला सोफा सजा है, जिसपर ग्रीन कुशन रखें हैं। फ्लावर प्रिंट कारपेट और सफेद पर्दे इस एरिया की सुंदरता को बढ़ाते हैं। बुक शेल्फ के पास छोटा सा मंदिर बना हुआ है। मंदिर की सजावट हरी भरी और सादगीपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबिना दिलैक - फोटो : instagram
अभिनेत्री के घर पर वर्कआउट के लिए छोटा सा जिम एरिया बना हुआ है। यहां डार्क शेड फ्लोर और सफेद दीवार हैं। मिरर विंडो से बाहरी रोशनी घर में आती है। रुबीना दिलैक के घर की बालकनी से मुंबई शहर का शानदार नजारा दिखता है। यहां कई प्लांट लगाए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें