Tulsi Vivah Rangoli 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। इस शुभ अवसर पर घरों में पूजा-पाठ, दीप सजावट और पारंपरिक तरीके से आंगन को सजाने की विशेष तैयारी की जाती है। तुलसी विवाह के त्योहार पर रंगोली बनाना भी बेहद शुभ और आकर्षक माना जाता है।
अगर आप भी इस साल तुलसी विवाह के मौके पर अपने घर के आंगन, मुख्य दरवाजे या तुलसी चौरे को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो रंगोली के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप फूलों वाली रंगोली, दीपक रंगोली, कलश डिजाइन, मोर वाली रंगोली और पारंपरिक मंडप वाली रंगोली बना सकते हैं।
इन रंगोली डिजाइनों को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। थोड़े से रंग, फूल, चावल और दीपक की मदद से आप अपने घर को बेहद सुंदर और पारंपरिक लुक दे सकते हैं। आइए देखते हैं तुलसी विवाह के लिए कुछ शानदार रंगोली डिजाइन, जिन्हें देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।