उड़ीसा अपने प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर है।आपने अगर उड़ीसा की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार नहीं किया तो कुछ भी नहीं किया। उड़ीसा की चिल्का झील और मैनग्रोव का जंगल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चिल्का झील दुनिया की पहली खारे पानी की झील है। इसके अलावा क्या आपको पता है उड़ीसा में कश्मीर जैसा खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। यहां जाने वाले पर्यटक इसे उड़ीसा का कश्मीर कहते हैं। तो चलिए जानें उड़ीसा में और क्या है घूमने के लिए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : social media
उड़ीसा का दरिंगबाड़ी कश्मीर से कम नहीं है। यह कश्मीर से छोटा है लेकिन बेहद ही खूबसूरत है। यह उड़ीसा की एक मात्र ऐसी जगह है जहां सर्दियों में स्नोफॉल होती है। इस स्थान पर लोग सर्दी और गर्मी दोनों में घूमने आते है। ज्यादातर पर्यटक यहां पर सर्दियों में ही आना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
इस जगह के खूबसूरत दृश्य देखते ही बनते है। पहाड़ों के आस-पास देवदार के पेड़, मन को मोह लेने वाली वादियां और खेतों में कॉफी के बगान लोगों को बहुत पसंद आते हैं। यहां के अदभुत दृश्य पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं।
4 of 5
- फोटो : social media
महेंद्रगिरी उड़ीसा के गजपति जिले में आता है। यह स्थान चारों तरफ से घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर्यटक अलग-अलग तरह के जन जातियों को देखने के लिए आते हैं। साथ में यहां की खूबसूरती भी लोगों को बहुत पसंद आती है। नेचर लवर्स को यह जगह बहुत पसंद आएगी। इस हिल स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक समुद्र नजर आता है। समुद्र के आस-पास के सुंदर दृश्य को देखने के लिए लोग यहां पर दूर-दराज से लोग आते हैं।
समुद्रतल से करीब 1800 फीट की ऊंचाई पर स्थित ताता पानी अपने हॉट वॉटर स्प्रिंग के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि वहां के पानी में सल्फर की मात्रा ज्यादा है जिस वजह से वहां पर कई बीमारियों का इलाज भी संभव है। इसके अलावा वहां हिरणों का बेहद खूबसूरत पार्क भी है जिसमें बहुत सारी प्रजातियों के हिरणों को आप देख सकते हैं।