सैर करने की इच्छा तो हर किसी को होती है। पहाड़ों की हसीन वादियों को देखना हो या इतिहास से समृद्ध किले, सबका अपना रोमांच होता हैं। लेकिन अगर आप खूबसूरत नजारों के साथ ही पहाड़ों की हसीन वादियों का मजा लेना चाहते हैं और सोचते हैं कि कुछ वक्त धर्म कर्म में भी बिताना चाहिए तो आपको धरती के स्वर्ग में जरूर जाना चाहिए। भारत का स्विटजरलैंड कहें जाने वाले कश्मीर में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं।