गोलकुंडा किला, चारमीनार, रामोजी फिल्म सिटी जैसी जगह निजामों के शहर हैदराबाद की खबूसूरती में चार चांद लगाती हैं। इनके अलावा भी यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, हैदराबाद में कई हिल स्टेशन भी हैं, जहां आप इस गर्मी में जा सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए हैदराबाद के हिल स्टेशन बेहद सही जगह है। तो चलिए जानते हैं इन हिल स्टेशनों के बारे में।