पूरे सप्ताह काम करने के बाद जब वीकेंड की छुट्टी आती हैं, तो दिल को काफी खुशी होती है। इसमें हम अपने कई काम निपटाते हैं, आराम करते हैं, सुकून के पल बिताते हैं आदि। वहीं, कई लोग वीकेंड की छुट्टी में घूमने का प्लान बनाते हैं, ताकि काम से हुई थकान को मिटाया जा सके। ऐसे में लोग एक ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां जाकर वो अपने वीकेंड को अच्छे से एंजॉय कर पाएं। लेकिन कई बार यही सोचने में पूरा वीकेंड निकल जाता है कि घूमने के लिए कहां जाएं? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।