फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में बना रहे हैं मनाली घूमने का प्लान तो इन बातों को जरूर जान लें, ट्रैवलिंग में मिल सकती है मदद

Mon, 15 Mar 2021 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मनाली का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, हर कोई इस जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहा है। गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और कुदरत की अनोखी जगहों का दीदार करते हैं। साथ ही कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन गर्मी से बचते हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बिल्कुल सही जगह हो सकती है। लेकिन आप इस जगह के बरे में कितना जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं, जो ट्रैवलिंग के समय आपके काम आ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
manali - फोटो : istock
दरअसल, गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए सबसे सही जगह मनाली है। हिमाचल प्रदेश की ये जगह ब्यास नदीं के किनारे पर है और ये समुद्र तल से 6725 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो ये जान लीजिए कि आप यहां जाते हुए थक जरूर जाएंगे लेकिन यहां आपको प्रकृति के कई ऐसे अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे, जो आपकी सारी थकान मिटा देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप दिल्ली से मनाली जा रहे हैं, तो ये सफर 14 घंटे का होता है। यहां पहुंचकर आप सेंट्रल और ओल्ड मनाली घूम सकते हैं। यहां होटल भी बजट में मिल जाते हैं। हालांकि, सीजन के समय यहां होटल थोड़े महंगे जरूर हो जाते हैं। यहां आपको खाने में इंडियन, तिब्बती और मैक्सिकन क्यूजीन आसानी से मिल जाएगा। वहीं, अगर आप होटल में नहीं रहना चाहते और गांव का फील लेना चाहते हैं, तो आपके लिए गांव वशिष्ठ भी सही जगह है।

4 of 5
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
वैसे तो कभी भी ट्रैवलिंग पर जाते समय अपने पास कैश लेकर चलना चाहिए, लेकिन यहां आपको कई एटीएम मिल जाएंगे। जहां से आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं। यहां कई कैफे भी हैं, जो आपको फ्री में वाई-फाई की सुविधा देते हैं। मनाली प्रकृतिक नजारों के अलावा एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। यहां के नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
यहां आप रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैक, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां आप वाटर राफटिंग भी कर सकते हैं। मनाली में सर्दियों के मौसम में तो सैलानी पहुंचते ही हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में काफी संख्या में हर साल यहां सैलानी पहुंचते हैं। यहां झील-झरने, नदियां और प्रकृति के ऐसे कई नजारे हैं, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें