अजरबैजान
- फोटो : Instagram
अजरबैजान
इस साल भारतीय यात्री जमकर अजरबैजान की यात्रा के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों के लिए अजरबैजान पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है। भारत से अजरबैजान की फ्लाइट की टिकट सस्ती है। अजरबैजान की यात्रा के दौरान ई-वीजा आसानी से तीन दिन के अंदर मिल जाता है। अजरबैजान में घूमने लायक जगहों में बाकू, अस्तारा, शेकी, क्यूबा, गोयगोल झील जैसी शानदार जगहें हैं।