Year Ender 2024 Most instagrammable places in World: पर्यटन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। दुनिया में कई ऐसे देश है, जो घूमने का शौक रखने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यात्रा हमेशा से विशेष आकर्षण, दुनिया के साथ जुड़ने और नए गंतव्यों की खोज करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक खास मौका होता है। महामारी के बाद प्रभावित यात्रा क्षेत्र में कुछ हद तक असर देखने को मिला। पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला, हालांकि 2019 की तुलना में ये आंकड़ा कुछ कम ही है। लेकिन इस वर्ष भी लोग घर से बाहर यात्रा पर निकले। लोगों ने स्वदेश यात्रा की। इसके अलावा सफर पर विदेश भी गए। दुनियाभर में कुछ विदेशी जगहें लोगों के बीच इस साल काफी लोकप्रिय हुईं।
कुछ विदेशी नजारों के वीडियो सोशल मीडिया पर साल 2024 में काफी वायरल हुए। ट्रेंड में छाई इन विदेशी जगहों की रील्स देखकर लोगों के बीच ये स्थान लोकप्रिय हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में भारत के स्थलों के भी नाम शामिल हैं।
वर्ल्ड आफ स्टैटिक्स ने लोनली प्लैनेट के हवाले से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें 2024 के दुनिया के पांच लोकप्रिय देशों के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया। साल 2024 में लोकप्रिय रहे मशहूर विदेशी पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए जिनके वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुईं।