फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल जामनगर पहुंचे दुनियाभर के सबसे बड़े सेलेब्स, ये हैं गुजरात के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल

Mon, 30 Dec 2024 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल जामनगर के कारण गुजरात पर्यटन भी काफी चर्चा में रहा। वहीं साल का अंत होते होते सलमान खान ने अपना 59 वां जन्मदिन भी जामनगर में सेलिब्रेट किया। आइए जानते हैं जामनगर क्यों खास है और गुजरात के पर्यटन स्थलों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
अंबाजी माता मंदिर, गुजरात - फोटो : instagram
Year Ender 2024 Gujarat Tourist Places : भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और दुनिया के अमीर भारतीय लोगों में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की साल 2024 में शादी हुई है। उनकी शादी पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहीं। जहां अनंत और राधिका की शादी मुंबई में हुई, वहीं शादी से पहले की रस्में गुजरात के जामनगर में आयोजित हुईं। 1 से 3 मार्च तक इस ग्रैंड प्री-वेडिंग के कारण जागनगर वैश्विक स्तर पर मशहूर हो गया। कारण था, यहां दुनियाभर के मशहूर हस्तियों की मौजूदगी। बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियां, बड़े-बड़े बिजनेसमैन और अंतर्राष्ट्रीय मेहमान अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचे। इस साल जामनगर के कारण गुजरात पर्यटन भी काफी चर्चा में रहा। वहीं साल का अंत होते होते सलमान खान ने अपना 59 वां जन्मदिन भी जामनगर में सेलिब्रेट किया। आइए जानते हैं जामनगर क्यों खास है और गुजरात के पर्यटन स्थलों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
जामनगर - फोटो : Instagram
जामनगर की खासियत और पर्यटन स्थल

गुजरात का जामनगर शहर जरी के कढ़ाई, धातु और बांधनी कला के लिए मशहूर है। भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी जामनगर में ही है। साथ ही जामनगर रेशमी और सोने की कढ़ाई के लिए भी मशहूर है। अगर आप कभी जामनगर जाएं तो यहां के ऐतिहासिक स्थलों को जरूर घूमें। जामनगर में भुजियो कोठो नाम की ऐतिहासिक पांच मंजिला इमारत है, जो कि रणमल झील के पास स्थित है। इस इमारत को देखने में लगता है कि यह गिरने वाली है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रताप विलास पैलेस - फोटो : Instagram
प्रताप विलास पैलेस

जामनगर के लखोटा झील के पास स्थित प्रताप विलास पैलेस घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस महल को अब संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। यहां राजशाही जीवन की झलक देखने को मिलती है। इस महल में शाही सामान और ऐतिहासिक अवशेषों का संग्रह है। प्रताप विलास पैलेस सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। भारतीयों के लिए प्रवेश टिकट 10 रुपये का और विदेशी पर्यटकों के लिए 50 रुपये है।

4 of 5
दरबारगढ़ पैलेस - फोटो : instagram
दरबारगढ़ पैलेस

जामनगर के ऐतिहासिक स्थलों में से एक दरबारगढ़ पैलेस है, जिसे 1540 ईस्वी में बनवाया गया था। महल का निर्माण यूरोपीय और राजपूत वास्तुशिल्पों का मिश्रण से हुआ है। यहां बनी भव्य बालकनियां और अद्भुत नक्काशीदार दीवारें महल को अधिक भव्य और आकर्षित बनाती हैं। महल में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - फोटो : instagram- Statue Of Unity
गुजरात के सबसे प्रसिद्ध स्थल
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
  • लक्ष्मी विलास पैलेस
  • अक्षरधाम मंदिर
  • साबरमती आश्रम
  • वाटसन संग्रहालय
  • गांधी म्यूजियम
  • स्वामी नारायण
  • द्वारका मंदिर
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें