कोरोना महामारी के कारण लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए। लॉकडाउन लगा तो लोग घर में बोर होने लगें। वर्क फ्राॅम होम होने से घर पर ही काम करते, न तो ऑफिस जाना था, न ही किसी दोस्त रिश्तेदार के घर जा पाते। ऐसे में कई लोग तनाव में आ गए। घर में लगभग एक साल तक रहने के बाद लोगों के मन में घूमने, दूर यात्रा पर जाने की इच्छा बढ़ी। लोग बस लाॅकडाउन खुलते ही घूमने जाना चाहते थे। अपनी थकान और तनाव को कम करने के लिए लॉकडाउन से ढील होते ही लोगों ने यात्रा का प्लान बना लिया। लंबे समय से वीरान पड़े पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर यात्रियों की भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा लोग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर आकर्षित हुए। लंबी छुट्टी के लिए लोग कुछ खास पर्यटन स्थलों पर सबसे ज्यादा गए। चलिए जानते हैं वह चार पर्यटन स्थल, जहां लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा यात्री पहुंचे।