World Hindi Diwas: विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की पहचान और रिश्तों की गर्माहट है। अक्सर हम मान लेते हैं कि हिंदी भारत की सीमाओं तक ही सिमटी है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं बड़ी है। दुनिया के कई देशों में हिंदी बोली, समझी और सिखाई जाती है, कभी प्रवासी भारतीयों के जरिए, तो कभी संस्कृति और सिनेमा के प्रभाव से। विश्व हिंदी दिवस हमें यही याद दिलाता है कि हिंदी का आकाश बहुत विस्तृत है।
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक मंच पर हिंदी के प्रभाव, विस्तार और स्वीकार्यता को रेखांकित करना है। यह दिन बताता है कि हिंदी सिर्फ बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि संवाद की वैश्विक शक्ति बन चुकी है। आइए जानत हैं भारत के बाहर किन 10 देशों में हिंदी बोली जाती है।
हिंदी की सबसे बड़ी ताकत उसकी भावनात्मक सरलता है। यह भाषा अनुवाद नहीं मांगती, बल्कि सीधा दिल तक पहुंचती है। शायद इसी वजह से हिंदी बोलने वाला दुनिया में कहीं भी खुद को अकेला नहीं महसूस करता है। जब दुनिया हिंदी को अपना रही है, तो क्या हम खुद इसकी अहमियत समझ पा रहे हैं?