Cheap Travel Destinations 2026: अक्सर लोगों को लगता है कि विदेश यात्रा करना बहुत महंगा होता है और इसके लिए भारी बजट की जरूरत होती है। लेकिन सच ये है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां घूमना भारत के कई बड़े शहरों से भी सस्ता पड़ सकता है। कम बजट में शानदार होटल, सस्ता खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स इन देशों को भारतीय यात्रियों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
अगर आप इस साल विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से हिचकिचा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सही डेस्टिनेशन चुनकर आप कम खर्च में यादगार इंटरनेशनल ट्रिप का मजा ले सकते हैं। खास बात ये है कि इन देशों में भारतीयों को वीजा भी आसानी से मिल जाता है या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है। कई देशों में तो वीजा की जरूरत भी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सस्ते विदेशी देश, जहां आप इस साल घूम सकते हैं।