फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Heritage Sites: भारत की 7 विश्व प्रसिद्ध धरोहर जिन्हें हर किसी को देखना चाहिए

Fri, 17 Apr 2026 11:28 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

world heritage day 2026: भारत की प्रसिद्ध धरोहरों में ताजमहल, कुतुब मीनार, हवा महल, अजंता-एलोरा गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर, खजुराहो मंदिर और लाल किला शामिल हैं, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
भारत की विश्व प्रसिद्ध धरोहर - फोटो : AI

Bharat Ki Prasiddh Dharohar: भारत एक ऐसा देश है जहां हर कोना इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से भरा हुआ है। यहां की धरोहरें न केवल भारत की पहचान हैं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अनोखी सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि हर साल विरासत दिवस के मौके पर इन धरोहरों को याद किया जाता है और उनके संरक्षण की बात की जाती है।

भारत की ये ऐतिहासिक धरोहरें हमें हमारे अतीत से जोड़ती हैं और हमारी समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाती हैं। चाहे वह भव्य किले हों, शानदार मंदिर, या फिर अद्भुत वास्तुकला के नमूने, हर धरोहर अपने आप में एक कहानी समेटे हुए है।

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं या इतिहास में रुचि रखते हैं, तो इन धरोहरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद दिलचस्प होगा। आज हम आपको भारत की 7 ऐसी विश्व प्रसिद्ध धरोहरों के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ देश की शान हैं बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन

2 of 8
ताजमहल - फोटो : Adobe Stock

ताजमहल

ताजमहल भारत की सबसे प्रसिद्ध धरोहर है, जिसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसकी खूबसूरत संगमरमर की नक्काशी और वास्तुकला इसे विश्व के सात अजूबों में शामिल करती है।

विज्ञापन

3 of 8
कुतुब मीनार - फोटो : PTI

कुतुब मीनार 

दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार दुनिया की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार है। इसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाना शुरू किया था और यह आज भी भारत की वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।
 

4 of 8
हवामहल, जयपुर - फोटो : instagram

हवा महल

हवा महल अपनी अनोखी खिड़कियों और डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है। इसे इस तरह बनाया गया था कि महल के अंदर ठंडी हवा लगातार आती रहे, जिससे गर्मियों में भी आराम मिलता है।

विज्ञापन

5 of 8
एलोरा केव्स - फोटो : Instagram

अजंता-एलोरा गुफाएं

महाराष्ट्र में स्थित अजंता गुफाएं और एलोरा गुफाएं प्राचीन भारतीय कला और बौद्ध धर्म की झलक पेश करती हैं। यहां की पेंटिंग्स और मूर्तियां बेहद आकर्षक हैं। यह स्थान कला का खजाना माना जाता है।

विज्ञापन

6 of 8
सूर्य मंदिर कोणार्क - फोटो : instagram

कोणार्क सूर्य मंदिर

ओडिशा के पुरी जिले में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। सूर्यदेव के रथ के आकार में बने इस मंदिर को कलिंग वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। इसमें 24 पहिए और 7 घोड़े शामिल है।

विज्ञापन

7 of 8
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो - फोटो : ai

खजुराहो मंदिर

खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित हैं जो कि यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल हैं। चंदेल राजाओं ने इस मंदिर का निर्माण जटिल नक्काशी, कामुक मूर्तियों और शानदार नागर शैली की वास्तुकला के साथ कराया था। 12वां शताब्दी में यहां 85 मंदिर थे, लेकिन अब केवल 20-25 मंदिर ही अच्छी स्थिति में बचे हैं।

विज्ञापन

8 of 8
लाल किला - फोटो : Adobe Stock
लाल किला

दिल्ली का लालकिला भी भारत की प्रमुख धरोहरों में शामिल हैं। ये  अपनी अनोखी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें