फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन प्रमुख मंदिरों में करें पूजा, बन जाएगा जीवन का सबसे शुभ दिन!

Thu, 16 Apr 2026 04:50 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Famous Temples To Visit in India: अक्षय तृतीया पर बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, केदारनाथ और महालक्ष्मी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
1 of 6
अक्षय तृतीया पर करें इन मंदिरों के दर्शन - फोटो : AI

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ पर्व माना जाता है, जिसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य कभी खत्म नहीं होता और उसका फल जीवनभर मिलता रहता है। यही कारण है कि लोग इस दिन सोना खरीदने, दान करने और खासतौर पर मंदिरों में पूजा करने को बेहद शुभ मानते हैं।

भारत में ऐसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां अक्षय तृतीया के दिन विशेष पूजा और दर्शन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन इन धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है।

अगर आप भी इस अक्षय तृतीया को खास बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको भारत के कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति मानी जाती है। साथ ही यह एक शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस भी बन सकता है। अक्षय तृतीया पर इन मंदिरों की यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक अनुभव भी देती है। यह यात्रा मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है।

विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्री बद्रीनाथ मंदिर
 

अक्षय तृतीया के दिन बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलते हैं, जो इसे बेहद खास बना देता है। इस दिन यहां दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है और हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर
 

वाराणसी में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। अक्षय तृतीया पर यहां पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

4 of 6
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ANI

श्री जगन्नाथ मंदिर


पुरी का जगन्नाथ मंदिर इस दिन विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

विज्ञापन

5 of 6
kedarnath yatra - फोटो : istock

केदारनाथ मंदिर


हालांकि केदारनाथ के कपाट अलग तिथि पर खुलते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया के आसपास इसकी यात्रा की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर - फोटो : instagram

महालक्ष्मी मंदिर
 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर स्थित है जो कि शक्तिपीठ है। धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी के इस मंदिर में अक्षय तृतीया पर पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें