फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heritage Day 2025: विश्व विरासत दिवस आज, इन संदेशों के जरिए धरोहरों के संरक्षण के लिए करें जागरूक

Fri, 18 Apr 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्व धरोहर दिवस के मौके पर संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, परिवार या करीबियों को देश की विरासतों के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही इन जागरूकता संदेशों का इस्तेमाल सोशल मीडिया, स्कूल कार्यक्रमों, भाषणों या पोस्टर में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
विश्व विरासत दिवस 2025 - फोटो : Freepik
World Heritage Day 2025 Wishes: आज यानी 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जा रहा है। विश्व धरोहर दिवस को विश्व विरासत दिवस भी कहा जाता है। यह दिन किसी भी देश के अतीत, उसकी संस्कृति और कला के सबूत को संभाल कर रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन के जरिए विश्व की धरोहरों को विख्यात करके सांस्कृतिक एकजुटता और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है। दुनियाभर में प्राकृतिक और सांस्कृतिक कई स्थल हैं जिसमें उस देश की संस्कृति और अतीत के सबूत समाहित हैं। इन्हीं स्थलों को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित करके उनके संरक्षण के लिए कार्य किया जाता है। 

भारत में ऐसी ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध है। इन धरोहर या विरासतों के संरक्षण, उनके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मिलकर विश्व धरोहर दिवस मनाएं। विश्व धरोहर दिवस के मौके पर संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, परिवार या करीबियों को देश की विरासतों के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही इन जागरूकता संदेशों का इस्तेमाल सोशल मीडिया, स्कूल कार्यक्रमों, भाषणों या पोस्टर में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
विश्व धरोहर दिवस - फोटो : Adobe
संग्रहालयों की दीवारों पर,
इतिहास बोलता है,
हर पत्थर, हर इमारत में
कोई किस्सा डोलता है।


विश्व धरोहर दिवस 
 
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय विश्व धरोहर - फोटो : Adobe stock

वक्त की गर्द में खो न जाएं ये निशान,
संभालिए धरोहरें, ये हैं हमारी जान।
इन्हें बचाना है हमारा फर्ज
क्योंकि यही है हमारी पहचा।


विश्व धरोहर दिवस 

4 of 7
विश्व धरोहर दिवस 2025 - फोटो : Freepik

हर ईंट में बसी है एक दास्तान,
हर गुम्बद में गूंजता है हिंदुस्तान।
संस्कृति की छाया हैं ये धरोहरें,
आओ इन्हें बचाएं हम सब मिलकर।


विश्व धरोहर दिवस 
 
विज्ञापन

5 of 7
मैक्सिको का पिरामिड - फोटो : Adobe

18 अप्रैल है याद दिलाने का दिन,
कि इतिहास भी है जीवन का अहम हिस्सा कहीं।
संभालो ताज, कोलोसियम, या माचू पिच्चू का मान,
धरोहरों में ही छिपा है इंसानियत का सम्मान।


विश्व धरोहर दिवस 
 
 
विज्ञापन

6 of 7
मच्चू पेरू - फोटो : Adobe
जो बचा रहे, वो धरोहर है,
जो सहेजा जाए, वो विरासत है,
संभालो इसे प्यार से तुम,
यही भारत की संस्कृति और अतीत है।


विश्व धरोहर दिवस 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल भारतीय विश्व धरोहरों की लिस्ट में शामिल है - फोटो : freepik
ताज की सफेदी हो या चीन की दीवार,
इनमें छिपा है हमारा पुराना संसार।
जो देखें इन्हें, वो समझें हमारी बात,
धरोहर हैं ये, ना हो इनसे कोई घात।

विश्व धरोहर दिवस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें