फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप देखने गए हैं तो इंग्लैंड में घूमने का ये बेहतरीन मौका ना छोड़ें

Sun, 09 Jun 2019 11:02 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप वर्ल्ड कप देखने इंग्लैंड गए हुए हैं तो वहां घूमने का बेहतरन मौका ना छोड़ें। आप इस ऐतिहासिक शहर में कई सारे बेहतरीन व खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। इंग्लैंड में कई सारे बेस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने परिवार व पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं। जैसे कि बकिंघम पैलेस, बिग बेन, लंदन आई, चर्चिल वॉर रुम्स और लंदन ऑफ टॉवर घूम सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फुटबॉल के प्रशंसक हैं तो लंदन में ही मौजूद फुटबॉल क्लब चेल्सी का स्टेडियम घूम सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
लीड्स
इंग्लैंड के सबसे पुराने शहरों में से एक हैं लीड्स। आप इस शहर में कर्कस्टाल एबे, लीड्स सिटी म्यूजियम, रौंधे पार्क, लीड्स आर्ट गैलेरी घूम सकते हैं। इसके अलावा मिलेनियम स्कवायर और पार्क रो, ब्रिगेट, कॉल लेन, ओएक्स क्लब रेस्तरां में लजीज खानों का स्वाद चख सकते हैं। यहां को ओपेरा शो काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा आप न्यूसैम टेंपल का भी दर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
नॉटिंघम
नॉटिंघम पूरा शहर आकर्षक इमारतों से ङिरा हुआ है। अगर आप वर्ल्ड कप देखने इंग्लैंड गए हुए हैं या जाने वाले हैं तो इस शहर में जरुर वक्त बिताएं। इस शहर को सिटी ऑफ केव्स भी कहते हैं। नॉटिंघम में आप नॉटिंघम कैसल, ओल्ड मार्केट स्कवॉयर, न्यूस्टेड एबे, सिटी ऑफ केव्स, नॉटिघम कैथड्रल घूम सकते हैं। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
ब्रिस्टल
ब्रिस्टल शहर एवन नदी के किनारे बसा हुआ है। इस शहर में रेस्तरां और पब की भरमार है। ऐसे में खाने-पीने वाले शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है। अगर आप ब्रिस्टल शहर में हैं तो ब्रिस्टल हिप्पोड्रोम में कॉमेडी शो जरुर देखें। ब्रिस्टल हॉर्बर से रोमांचक राइड का आनंद भी लिया जा सकता है। खेल प्रेमी ब्रिस्टल कैथेड्रल, क्लिफ्टन सस्पेंशन ब्रिज और लैंडर ट्रो का मजा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डरहम
अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो डरहम जाना बिल्कुल ना भूलें। यह शहर ऐतिहासिक धरोहरों से घिरा हुआ है। डरहम में आप टाउन हॉल, डरहम कैथड्रल, बेमिश-ओपन, एयर म्यूजियम, हाई फोर्स वाटरफॉल घूमने जा सकते हैं। अगर खाने के शौकीन हैं तो यहां आपको रेस्तरां के ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें