आज हम ओरछा के विषय में बता रहे हैं जो मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक जगह है जो खूबसूरत इतिहास से भरा हुआ है। ओरछा एक समय में शक्तिशाली बुंदेला राजपूतों की राजधानी हुआ करता था। ओरछा में महलों, मंदिरों और किलों के साथ बेतवा नदी है। अगर आप किसी शांत-सुंदर और ऐतिहासिक जगह पर कम बजट में सैर पर जाना चाहते हैं तो ओरछा जरूर जाएं।