यदि आप इस महिला दिवस पर कुछ खास करना चाहती हैं, तो सोलो ट्रिप पर निकल जाएं। यहां हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस महिला दिवस अपने पंखों को दें उड़ान, बनाएं सोलो ट्रैवलिंग का प्लान
- फोटो : freepik
Women's Day: महिला दिवस का दिन हर साल महिलाओं के आत्मविश्वास को और बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आप इस साल सोलो ट्रेवलिंग करके अपने आत्मविश्वास को जगाएं। अगर आप सुरक्षित और खूबसूरत हिल स्टेशन पर सोलो ट्रैवल का आनंद लेना चाहती हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी।
भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जो महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। ये हिल स्टेशन न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि यहां की लोकल कम्युनिटी फ्रेंडली और पर्यटकों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। आइए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं, ताकि आप इन जगहों का आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
मनाली
- फोटो : संवाद
मनाली
मनाली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां बर्फ से ढके पहाड़, मनमोहक वादियां और रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट्स हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह बेहद सुरक्षित मानी जाती है। यहां जाकर सोलंग वैली में एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाएं। पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग करने के बाद आप काफी अच्छा महसूस करेंगी। जिस्म बाद हिडिंबा देवी मंदिर और जोगिनी वॉटरफॉल विजिट करें। वापस आकर ओल्ड मनाली कैफे में रिलैक्स करें।
विज्ञापन
3 of 6
औली
- फोटो : अमर उजाला
औली
अगर आपको स्कीइंग करना पसंद है, तो औली बेस्ट है। यहां की शांत वादियां और सुरक्षित माहौल सोलो ट्रैवलर्स के लिए आदर्श हैं। यहां जाकर औली में आर्टिफिशियल लेक देखें। अपने लिए स्कीइंग और केबल कार राइड करें और इसका लुत्फ उठाएं।
4 of 6
माउंट आबू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माउंट आबू
ये राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माना जाता है, जो महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित है। यहां का शांत और सुकून भरा माहौल आपको रिलैक्स फील कराएगा। यहां जाकर नक्की लेक पर बोटिंग करें। दिलवाड़ा जैन मंदिर का आर्किटेक्चर देखें और फिर गुरु शिखर पॉइंट से सनसेट का आनंद लें।
विज्ञापन
5 of 6
दार्जिलिंग
- फोटो : अमर उजाला
दार्जिलिंग
ये हिल स्टेशन टी गार्डन, टॉय ट्रेन और माउंट कंचनजंगा के नज़ारों के लिए मशहूर है। यहां की लोकल कम्युनिटी बेहद फ्रेंडली है, जिससे सोलो महिला ट्रैवलर्स को सुरक्षित महसूस होता है। यहां जाकर टाइगर हिल से सूर्योदय देखें। दार्जिलिंग टॉय ट्रेन की सवारी करें। टी गार्डन और लोकल मार्केट्स घूमें।
ये एक कम भीड़-भाड़ वाली जगह है, जो नेचर और ट्रैकिंग पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है। यहां के स्थानीय लोग बहुत सहयोगी हैं, जिस वजह से ये जगह काफी सुरक्षित है। यहां जाकर खलिया टॉप ट्रैकिंग करें। बिर्थी वाटरफॉल देखें और थामरी कुंड का दौरा करें।