फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस या कार में कर रहे हैं सफर और शरीर में दिखाई दे ये लक्षण, तो हो जाएं अलर्ट, आ सकता है हार्ट अटैक

Tue, 05 Mar 2019 12:51 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
heart attack while travelling - फोटो : social media
वैसे तो हार्ट अटैक होने वाले संकेतों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। थोड़ा भी शक हो तो डॉक्टर से मिलकर अपनी पूरी बातों को बताना चाहिए। खासकर जब आप सफर पर हों तो इन सब चीजों के लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सफर के दौरान होने वाली मौत के लिए हार्ट अटैक जिम्मेदार है। यात्रा के दौरान भी  बहुत लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो जाती है, लेकिन उसका सही समय पर इलाज कराया जाए तो आप ठीक हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि यदि आप सफर हों और शरीर में ये लक्षण दिखाई दे तो क्यों अलर्ट होने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 5
heart attack - फोटो : social media
आप अगर लंबे सफर पर हैं और अचानक आपके गले,गर्दन, कमर, पेट या कंधों में दर्द महसूस हो और  15 मिनट के बाद भी आपको आराम महसूस न हो और आपका दर्द और भी तेज होने लगे तो ऐसे में आपको तुरंत ऐम्बुलेंस बुलाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
heart attack - फोटो : social media
असल में लंबी यात्रा के दौरान लोगों को डिहाइड्रेशन, पैरों में ऐंठन, इलेक्ट्रोलाइट अंसुतलन, थकान, जी मिचलना जैसी वजहों से शरीर में खून के संचार में रुकावट आ जाती है। ऐसे में हार्ट अटैक होने का ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। 

4 of 5
Heart attack - फोटो : social media
सफर के दौरान हार्ट अटैक के लक्षणों पर साल 1990 से लेकर 2015 तक रिसर्च किया गया, जिसमें पता चला कि हार्ट अटैक होने पर जिनलोगों का तुरंत इलाज कराया गया उनलोगों को कुछ समय बाद सकारात्मक रिजल्ट मिला। इनमें से कुछ रोगी ऐसे भी थे, जिन्हें ऑप्रेशन करके स्टेंट भी डाला गया, जिन लोगों को हार्ट अटैक यात्रा के दौरान हुआ उनलोगों में STEMI की आशंका नजर आ रही थी। इसमें उनके दिल की नली तक खून जाना बंद हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल का दौरा - फोटो : फाइल फोटो
स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ, जिनलोगों को सफर के दौरान हार्ट अटैक होता है उन्हें सही समय पर इलाज कराने से अन्य लोगों के मुकाबले 42 प्रतिशत मौत की आशंका कम हो जाती है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें