पश्चिमी सिक्किम भारत की प्राकृतिक खूबसूरती को समेटे हुए है। पश्चिमी सिक्किम भारत देश का वो हिस्सा है जो पर्यटकों की पहली पसंद तो नहीं है पर जो एक बार यहां पहुंच जाता है वो अक्सर लौट कर आता है। पश्चिमी सिक्किम का ये छोटा सा गांव युकसोम सस्टेनेबल टूरिज्म के लिए जाना जाता है। आप आज भी इस छोटे से गांव में घूमने के दौरान आप वो सभी जगह देख सकते हैं जो सिक्किम में बौद्ध संस्कृति की स्थापना के प्रमाण हैं।
युकसोम आज भी सिक्किम की पहली राजधानी के नाम से जाना जाता है। अगर आपको सिक्किम के इतिहास का अनुभव करना है तो आपको यहां जरुर आना चाहिए। आइए जानते हैं आप यहां पर कौन-कौन सी जगह घूम सकते हैं।