फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से महज दो घंटे की दूरी पर बसी है ये जगह, जहां बच्चों से लेकर बड़े तक उठाते हैं लुत्फ

Sun, 08 Sep 2019 01:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
काम की वजह से लंबी छुट्टियों की तैयारी नहीं कर पाते। लेकिन हर वीकेंड बच्चे कहीं घूमने की फरमाईश कर दें तो परेशान होने की जरूरत नहीं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये जगह आपके घूमने के लिए बिल्कुल सही है। दिल्ली से महज दो घंटे की दूरी पर बनी इस जगह पर बच्चों के साथ तो जा ही सकते हैं, दोस्तों के साथ भी यहां आउटिंग का मजा ले सकते हैं। आइए जाने कौन सी है ये जगह।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixa
प्रतापगढ़ फार्म
दिल्ली से महज 55 किमी की दूरी पर हरियाणा के झज्जर में बने इस फार्म में आप खुले हरे-भरे मैदानों और बहुत से प्राकृतिक दृश्यों का मजा ले सकते हैं। आजकल शहरी जीवनशैली में बहुत से बच्चे जिन्होंने गांव और खेतों को कभी नहीं देखा है उनके लिए ये जगह बिल्कुल अनोखी है। इस फार्म में दिन भर बहुत सी एक्टीविटी है करने के लिए।

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : pixa
प्रतापगढ़ फार्म जाने के पूरे रास्ते में बहुत से मनोरम दृश्य मिलेंगे। हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच यहां की यात्रा बहुत सुखद अनुभव देती है। सितंबर का मौसम यहां घूमने के लिए बिल्कुल मुफीद है।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
आनंद ले यहां की एक्टीविटी का
इस फार्म में सैर करने के साथ ही बहुत सी एक्टीविटी जैसे ऊंट की सवारी करना, बहुत से देसी खेल खेलना और बहुत सी ग्रामीण जीवन से जुड़ी सामग्री को देखने का अपना अलग ही अनुभव है। आप यहां के ग्रामीण बाजार से अपने लिए कुछ खरीददारी भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें