nainital
- फोटो : istock
नैनीताल
दिल्ली से नैनीताल लगभग 7 घंटे का रास्ता का रास्ता है। राजधानी से नैनीताल का सफर करना आसान है। बस, टैक्सी या निजी वाहन से नैनीताल तक पहुंचा जा सकता है। बजट ट्रिप के लिए बस या ट्रेन का चयन करें। रात 10 बजे दिल्ली से रानीखेत एक्सप्रेस पकड़ें और काठगोदाम तक 200 रुपये में सफर करें। वहां से 100 रुपये में नैनीताल के लिए बस मिल जाएगी।
200 रुपये में हाॅस्टल, 500 रुपये में होटल में कमरा या होम स्टे में रुक ठहर सकते हैं। धर्मशाला में रुकने का खर्च और भी कम आएगा। स्थानीय खाना बजट में मिल जाएगा। वहां घूमने का एक दिन का खर्च लगभग 300 रुपये तक आ सकता है। इस महीने में नैनीताल का टेंपरेचर लगभग 18 से 20 डिग्री होता है। गर्मियों के मौसम में ठंडक का अहसास कराने के लिए नैनीताल घूमने जा सकते हैं।