फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Tourist Places: कम पैसों में करें जम्मू कश्मीर की सैर, इस तरह बनाएं सफर की योजना

Sun, 26 May 2024 08:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मी के मौसम में दोस्तों या परिवार के साथ जम्मू कश्मीर जाना चाहते हैं, वो भी कम पैसों में तो ट्रिप को बजट में प्लान करें। यहां कम पैसों और समय में जम्मू कश्मीर की सैर का तरीका बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
kASHMIR - फोटो : PEXEL
 Jammu Kashmir Budget Trip: गर्मी का मौसम आ गया है। अब तापमान में गर्माहट बढ़ रही है। घर से निकलते ही चिलचिलाती और तेज धूप महसूस होने लगी है। इस मौसम में लोग किसी ठंडी या बर्फीली जगह पर जाना पसंद करते हैं। वैसे तो गर्मियों में घूमने के लिए कई हिल स्टेशनों पर जाया जा सकता है, लेकिन घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर लोग एक बार जम्मू कश्मीर की यात्रा जरूर करना चाहते हैं। जम्मू कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीली वादियों, ठंडे मौसम, सुंदर झीलों, हाउस बोट और माता वैष्णो देवी धाम के लिए लोकप्रिय है। 

हालांकि जम्मू कश्मीर की यात्रा अन्य जगहों की तुलना में महंगी मानी जाती है। दरअसल जम्मू कश्मीर की सैर के लिए अधिक वक्त चाहिए और घूमने के लिए बजट भी तुलना में ज्यादा होना चाहिए। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में दोस्तों या परिवार के साथ जम्मू कश्मीर जाना चाहते हैं, वो भी कम पैसों में तो ट्रिप को बजट में प्लान करें। यहां कम पैसों और समय में जम्मू कश्मीर की सैर का तरीका बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
kASHMIR - फोटो : PEXEL
कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

घूमने के लिए कश्मीर में कई बेहतरीन विकल्प हैं। जिसमें राजधानी श्रीनगर के अलावा कटरा में वैष्णो देवी मंदिर, पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग आदि शहरों में घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
श्रीनगर लाल चौक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
कहां से करें सफर की शुरुआत? 

यात्रा की शुरुआत श्रीनगर से कर सकते हैं। श्रीनगर में रेलवे स्टेशन के साथ ही एयरपोर्ट भी है, जो जहां आप दिल्ली या अन्य शहरों से कनेक्ट हो सकते हैं। श्रीनगर में झेलम, डल झील, फ्लोटिंग वेजिटेबल मार्केट देखने जा सकते हैं। कश्मीर से लेह लद्दाख भी पास है, साथ ही कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर कटरा का वैष्णो देवी मंदिर भी है।

4 of 6
kASHMIR - फोटो : PEXEL
कैसे पहुंचे कश्मीर? 

हवाई यात्रा, ट्रेन या बस से कश्मीर पहुंचा जा सकता है। श्रीनगर हवाई अड्डे से 15 किमी दूर शहर में पहुंचकर टैक्सी किराए पर बुक करके घूमने निकल सकते हैं। सड़क मार्ग से कश्मीर आ रहे हैं जो राज्य बसों या निजी बसों से भी टूर बुक कर सकते हैं। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से भी श्रीनगर कश्मीर पास ही है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर
कितने दिन का टूर बनाएं? 

कश्मीर में बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जहां घूमने के लिए आपके पास कम से कम 4-5 दिन का वक्त होना चाहिए। आईआरसीटीसी कश्मीर भ्रमण के लिए कई टूर पैकेज समय-समय पर लेकर आता है, जिसमें 5-7 दिन में घुमाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन कश्मीर (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर टूर पैकेज का खर्च

आईआरसीटीसी के कश्मीर एयर टूर पैकेज का खर्च लगभग 40 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है। अगर खुद से कश्मीर घूमने जा रहे हैं तो लगभग 13 हजार रुपये में दिल्ली से कश्मीर का एयर टिकट मिल जाएगा। 1 से 3 हजार रुपये में ट्रेन टिकट मिल सकता है। स्थानीय सैर के लिए 3 से 5 हजार रुपये टैक्सी का खर्च आ सकता है। होटल में ठहरने का खर्च 3-5 हजार रुपये तक हो सकता है। ऐसे में प्रति व्यक्ति 20 से 25 हजार रुपये ट्रिप पर खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें