फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Destination Wedding: गर्मियों में शादी के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगह, बजट में होगा समारोह

Mon, 05 Jun 2023 01:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : instagram/perfect__wedding___
Wedding Destination: डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड बहुत तेजी से फैला है। लोग शादी के लिए घर से दूर किसी खूबसूरत जगह पर जाते हैं, जहां दुल्हन और दूल्हे के अलावा उनके दोस्त, रिश्तेदार व परिवार के लोग मिलकर शादी के समारोह को एंजॉय करते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी लोकप्रिय है। उनकी सपनों से भी खूबसूरत शादी को देख आम लोग भी डेस्टिनेशन वेडिंग करने के सपने देखने लगते हैं, हालांकि सामान्य मिडिल क्लास परिवारों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग अधिक खर्चीली होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप भी सेलिब्रिटी की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखते हैं। समुद्र किनारे, किसी हिल स्टेशन या महल में शाही तरीके से शादी करना चाहते हैं तो सस्ती जगहों का चयन करके कम बजट में अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं। यह रहे सस्ते में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट जगह।
विज्ञापन

2 of 5
डेस्टिनेशन वेडिंग
समुद्र किनारे शादी

श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक शर्मा की शादी मालदीव में हुई थी। उनकी शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आए तो लोग बीच साइड शादी को लेकर उत्साहित हो गए। अगर आप भी समुद्र किनारे शादी करना चाहते हैं तो गोवा या मालदीव की जगह ऐसे बीच को चुनें तो बजट में हों। ओडिशा के पुरी, कोर्णाक, गोपालपुर के पास इलाका बेहतर रहेगा। इन जगहों पर शादी का खर्च कम आता है। हालांकि यहां शादी के लिए आपको पहले आधिकारिक तौर पर अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : instagram/weddingwireindia
नदी तट पर शादी

बीच एरिया के अलावा नदी किनारे भी शादी कर सकते हैं। नदी किनारे शादी के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश को चुन सकते हैं। यह धार्मिक तौर पर भी महत्वपूर्ण जगह है, साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। शादी की सजावट से गंगा तट को अधिक सुंदर बनाया जा सकता है।

4 of 5
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : instagram/weddingwireindia
ऐतिहासिक जगहों पर शादी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से लेकर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तरह किसी शाही महल में शादी करना चाहते है तो राजस्थान में कई ऐतिहासिक महल मिल जाएंगे। अगर ये आपके बजट से बाहर हैं तो कम पैसों में महल में शादी करने के लिए मध्यप्रदेश जा सकते हैं। यहां मांडू शहर सस्ते वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेस्टिनेशन वेडिंग - फोटो : istock
हिल स्टेशन पर शादी

प्रकृति की गोद में शादी करने के लिए किसी कम बजट वाले हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। ऐसे हिल स्टेशन का चयन करें तो सस्ता हो और कम पर्यटकों वाली जगह हो। हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के रिसोर्ट में शादी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें