फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Vacation Places: भारत की पांच जगहों पर ठंड की एंट्री नहीं! सर्दियों में मिलती है गर्म-गर्म धूप

Tue, 09 Dec 2025 01:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Vacation : सर्दियां पसंद नहीं तो दिसंबर-जनवरी की छुट्टियों में यात्रा कैसे करें? अगर यही सोच रहे हैं तो ये लेख आपके ही लिए है। सर्दियों में ऐसी जगहों का चयन करें जहां इस मौसम में गर्मागर्म धूप मिलेगी। कड़कड़ाती ठंड आपसे दूर रहेगी।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए इन जगहों की सैर करें - फोटो : Freepik
सर्दियों में कड़कड़ाती ठंड और बर्फीली वादियों से दूर अगर सुनहरी धूप और कुछ गर्माहट का अहसास चाहते हैं तो भी भारत में कई विकल्प हैं। देश में कई ऐसे स्थान हैं जहां दिसंबर-जनवरी की सर्दी में धूप और गर्माहट को महसूस किया जा सकता है। ठंड की कंपकंपाती हवाओं से घबराकर रज़ाई में दुबके रहने की बजाय क्यों न इस बार ऐसी जगह चला जाए जहां दिसंबर-जनवरी में भी धूप आपके कंधों को प्यार से सहलाती रहे? भारत में कुछ स्थान ऐसे हैं जो सर्दियों में भी गर्माहट से भरे रहते हैं। यहां न तो कोहरा दिखता है और न ही ठंडी हवाएं कपकपाने को मजबूर करती है, बस सुनहरी धूप और छुट्टियों का पूरा मजा मिलता है। इस लेख में जरिए  सर्दी में गर्मी का एहसास दिलाने वाले भारत की शानदार जगहों के सफर पर चलें।
विज्ञापन

2 of 6
गोवा - फोटो : istock
गोवा

सर्दियों की छुट्टी में गोवा जा सकते हैं। यहां समुद्र किनारे बैठकर सनबाथिंग का सबसे खूबसूरत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। दिसंबर-जनवरी में गोवा का तापमान हल्का गर्म रहता है। सर्दी समुद्री तट पर बीच पार्टी के जोश, लहरों में नहाने और मस्ती करने के बीच का रोडा नहीं बनती है। यहां कैंडोलिम, बागा, कोलवा बीच घूमने जा सकते हैं। इस दौरान वाॅटर स्पोर्ट्स और क्रूज नाइट का लुत्फ उठा सकते हैं। सामान्यत: सर्दियों में भी यहां का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
लक्षद्वीप - फोटो : instagram
लक्षद्वीप

यह सूरज की गोद में बसी नीली दुनिया है, जहां कोई भी मौसम या महीना हो ठंड को एंट्री ही नहीं मिलती। सर्दियों में भी पानी गर्म, आसमान साफ और कोरल वर्ल्ड अपनी खूबसूरती पर होता है। लक्षद्वीप में आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा, मिनिकॉय और कवरत्ती भ्रमण के लिए जा सकते हैं।

4 of 6
Elephant Beach Andaman - फोटो : instagram
अंडमान-निकोबार

सर्दियों में सबसे ट्रॉपिकल अनुभव के लिए अंडमान-निकोबार की यात्रा पर जा सकते हैं। यहां सर्दी में भी समुद्र के पानी में पैर डालकर घंटों बैठा जा सकता है। अंडमान-निकोबार में सर्दी सिर्फ कैलेंडर में मिलती है, मौसम में नहीं। अगर यहां आएं तो हैवलॉक बीच, जेल म्यूज़ियम, और ग्लास-बोट राइड का लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन

5 of 6
जयपुर - फोटो : amar ujala File
जयपुर

धूप का सौंदर्य और राजस्थानी रॉयल्टी एक साथ अनुभव प्राप्त करने के लिए जयपुर जा सकते हैं। सर्दियों में हल्की-हल्की धूप में जयपुर के किले और हवेलियों का रोमांस कुछ और ही है। यहां ठंड तो होती है पर इतनी नहीं कि सैर में बाधा आए। जयपुर में आप आमेर फोर्ट, हवा महल, सिटी पैलेस और चौखी ढाणी घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कच्छ का रण - फोटो : Instagram
कच्छ का रण

गुजरात के कच्छ में सफेद नमक पर सुनहरी धूप जब पड़ती है तो नजारा जादुई सा हो जाता है। कहते हैं रण में सूरज ढलता नहीं, चमक जाता है। यहां सर्दियों में दिन में गर्माहट रहती है और रात में तारे साफ आसमान में टिमटिमाते नजर आते हैं। कच्छ के रण की सैर पर जाएं तो सर्दियों में लगने वाले रण उत्सव, ऊंट सफारी और टेंट स्टे का अनुभव भी जरूर प्राप्त करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें