Most Popular Road Trips: भारत में यात्रा प्रेमी हैं तो वहीं सफर के लिए कई मजेदार विकल्प भी हैं। यहां की सड़के खूबसूरत गंतव्य की ओर ले जाती हैं, लेकिन इन गंतव्यों तक पहुंचने वाला मार्ग भी अपने आप में बेहद खूबसूरत होता है। ऐसे में लोग रोड ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। ट्रेन या फ्लाइट की बजाए, अपने वाहन से खुली हवा, रास्तों की मिट्टी, पहाडडों की ठंडी हवा और समंदर की खामोशी का मजा लेते हुए सड़क यात्रा रोमांटिक और एडवेंचर्स होती है।
रोड ट्रिप में स्वतंत्रता का आनंद उठाया जा सकता है। इस तरह की यात्राएं वक्त से नहीं बंधी होती, बल्कि समय रफ्तार से तय होता है। शहर की ईंट-सीमेंट से दूर पहाड़, समुद्र और जंगल के करीब महसूस किया जा सकता है। इस तरह की यात्राएं सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का तरीका नहीं, बल्कि इस अहसास को जिने के लिए प्रेरित करती हैं।
साल 2025 में भी लोगों में रोड ट्रिप का क्रेज देखने को मिला। इस साल भी बड़ी संख्या में लोग रोड ट्रिप पर निकले। हालांकि कुछ रोड रूट्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए, जहां लोगों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार के बीच शानदार दृश्यों का लुत्फ उठाया। इस साल 5 रूट्स ने बिहार से कश्मीर, महाराष्ट्र से गोवा, हरियाणा से राजस्थान तक हर सड़क प्रेमी को खींचा।