हिंदू धर्म में चार धाम की यात्रा का बहुत महत्व है। ऊंची हिमालय की चोटियों पर बने इन धार्मिक स्थल की यात्रा मन को सुकून तो देती ही हैं। साथ ही यहां पर बहुत से सुंदर नजारें भी दिख जाते हैं। लेकिन इस बार हम केदरनाथ, बद्रीनाथ या फिर गंगोत्री की बात नहीं कर रहें हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि चौथा धाम कौन सा है जिसकी बात हम यहां कर रहे हैं। तो आइए जाने इस खूबसूरत जगह के बारे में कि ये जगह क्यों खास हैं।